
बॉलीवुड कॉमेडी किंग राजपाल यादव ने जागेश्वर पहुंच की पूरा अर्चना, हेमंत पांडेय रहे साथ।
बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता और कॉमेडी किंग राजपाल यादव इन दिनों देवभूमि उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों का आनंद ले रहे हैं। अल्मोड़ा प्रवास के दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर परिसर में कुछ समय बिताने के बाद राजपाल यादव ने कहा कि जागेश्वर धाम में आकर उन्हें अद्भुत आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। इस दौरान उन्होंने अपने प्रशंसकों से मुलाकात की, सेल्फी खिंचवाई और ऑटोग्राफ भी दिए। उनके साथ अभिनेता हेमंत पांडे भी मौजूद रहे।

राजपाल यादव ने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और धार्मिक आस्था की सराहना करते हुए कहा कि यही विशेषताएं उन्हें बार-बार देवभूमि की ओर खींच लाती हैं। उनका यह दौरा एक बार फिर अल्मोड़ा और जागेश्वर धाम की पर्यटन एवं धार्मिक महत्ता को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ले आया है।

