
Contents
पुलिस ने रानीखेत, ताड़ीखेत, मजखाली व कोसी में ई-मोबाइल वैन से दी नये कानूनों की जानकारियां।
अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सचल न्यायालय वैन के माध्यम से जनमानस को भारत सरकार द्वारा अधिनियमित नये कानूनों में नागरिकों हेतु प्रदत सुरक्षा प्रावधानों के संबंध में जागरूकता अभियान जिले भर में चलाया जा रहा है। जिस क्रम में ई-मोबाइल वैन (सचल न्यायालय टीम) द्वारा जनपद के विभिन्न में जाकर लोगों को नये कानून भारतीय न्याय संहिता(2023), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(2023) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम(2023) के बारे में जानकारियां देकर उनसे संवाद कर उनके संदेहों/समस्याओं का समाधान किया गया।

सचल न्यायालय पुलिस टीम-
अपर उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह खाती
कानि0 वीरेन्द्र सिंह रिंगवाल
कानि0 सुमित कुमार

