Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > गढ़वाल न्यूज़ > फिर दिखी सोशल मीडिया की ताकत : छात्र से गाडी घुलवाने वाला शिक्षक हुआ सस्पेंड। जिला शिक्षा अधिकारी ने घटना को बताया विभाग की छवि धूमिल और शिक्षक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला।

फिर दिखी सोशल मीडिया की ताकत : छात्र से गाडी घुलवाने वाला शिक्षक हुआ सस्पेंड। जिला शिक्षा अधिकारी ने घटना को बताया विभाग की छवि धूमिल और शिक्षक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी September 27, 2025 2 Min Read
Share

फिर दिखी सोशल मीडिया की ताकत : छात्र से गाडी घुलवाने वाला शिक्षक हुआ सस्पेंड। जिला शिक्षा अधिकारी ने घटना को बताया विभाग की छवि धूमिल और शिक्षक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला।

सोशल मीडिया की ताकत एक बार फिर सामने आई है। आज चमोली जिले के थराली से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे स्कूल का एक छात्र शिक्षक की गाडी धोता हुआ दिखाई दिया था। इस मामले में अब बड़ी खबर सामने आई है और शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी, प्राथमिक शिक्षा धर्म सिंह रावत ने जानकारी दी कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनीधार, थराली में तैनात सहायक अध्यापक घनश्याम तिवाड़ी को गंभीर आरोपों के आधार पर तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस घटना से विभाग की छवि धूमिल होने के साथ ही शिक्षक पद की गरिमा को ठेस पहुँची है। इसके अतिरिक्त, विद्यालय अवधि में छात्र-छात्राओं से निजी कार्य करवाने के कारण पठन-पाठन कार्य बाधित हुआ, जो कर्मचारी आचरण नियमावली का घोर उल्लंघन है।

- Advertisement -

धर्म सिंह रावत ने बताया कि निलंबन अवधि में निलंबित अध्यापक को वित्तीय नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की व्यवस्था अनुमन्य रहेगी। साथ ही उन्हें उप शिक्षा अधिकारी, प्राथमिक शिक्षा, थराली कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। इस अवधि में उनकी दैनिक उपस्थिति उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दर्ज होगी तथा बिना अनुमति मुख्यालय त्यागना वर्जित रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच हेतु उप शिक्षा अधिकारी, प्राथमिक शिक्षा थराली को जांच अधिकारी नामित किया गया है, जिन्हें एक सप्ताह के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article गांधी चौक रानीखेत में माँ दुर्गा को लगे छप्पन भोग, श्री १००८ मौनी महाराज व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे। देखे वीडियो।
Next Article रानीखेत में पुलिस चौकी के नए भवन का शिलन्यास किया गया , कानून-व्यवस्था और जनसेवा को अधिक प्रभावी व व्यवस्थित किया जा सकेगा।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

2027 से पहले जारी है दल बदल, अब कांग्रेस के तीन नेताओं की भाजपा में हुई जोइनिंग

गढ़वाल न्यूज़

BJP विधायक के नाम से वायरल पत्र पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने की SIT जांच की मांग

गढ़वाल न्यूज़

उत्तराखंड गजब है : बार बंद कराने पहुंची पुलिस तो अंदर मित्रो के साथ पार्टी करते मिले आईजी, रात एक बजे एसएसपी ने बंद करवाया बार।

गढ़वाल न्यूज़

अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री धाम के कपाट, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई पहली पूजा। मुख्यमंत्री ने की देश प्रदेश की खुशहाली की कामना।

गढ़वाल न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?