
15 वर्षीय किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म, जानकारी मिलते ही मिठाई लेकर अस्पताल पंहुचा युवक, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में किया गिरफ्तार।
नैनीताल में एक 15 वर्षीय किशोरी के द्वारा एक बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। जिसके बाद नगर में चर्चाओं का बाजार गरम है। वही मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक फेसबुक के माध्यम से किशोरी के संपर्क में आया था और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था।
शुक्रवार की सुबह 15 वर्षीय किशोरी ने घर में पेट दर्द की शिकायत की। शुरू में मामला पेट में गैस होने का बताया। लेकिन दर्द बढ़ने पर परिजन उसे लेकर बी डी पांडेय अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने जांच में उसके गभ्वती होने की पुष्टि कर अस्पताल में भर्ती कर लिया। कुछ देर बाद किशोरी ने सामान्य प्रसव द्वारा एक शिशु को जन्म दिया। जिसके बाद ये बात नगर में फ़ैल गयी।
घटना की जानकारी मिलने पर आरोपी युवक सूरज पुत्र संतोष हाल निवासी मल्लीताल नेपोलियो होटल किशोरी से मिलने अस्पताल पहुंच गया। जहाँ पुलिस ने उसे पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जानकारी मिली की किशोरी फेसबुक के माध्यम से युवक के संपर्क में आई थी। युवक मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के शीतलाखेत का निवासी है।
