Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने लगायी संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से पानी की आपूर्ति सुचारु करने की मांग। हर घर नल – हर घर जल योजना भी हो गयी फ्लॉप। रामगंगा पेयजल योजना शुरू करने की मांग।

पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने लगायी संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से पानी की आपूर्ति सुचारु करने की मांग। हर घर नल – हर घर जल योजना भी हो गयी फ्लॉप। रामगंगा पेयजल योजना शुरू करने की मांग।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी October 16, 2025 2 Min Read
Share

पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने लगायी संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से पानी की आपूर्ति सुचारु करने की मांग। हर घर नल – हर घर जल योजना भी हो गयी फ्लॉप। रामगंगा पेयजल योजना शुरू करने की मांग।

रानीखेत के ग्राम सभा तिमिला (बधानखेत) के ग्रामीणों ने पानी की समस्या से परेशान आज संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर समस्य के निराकरण को लेकर एक प्रार्थना पत्र सौंपा और समस्या के निराकरण की मांग की।

पत्र के माध्यम से ग्रामवासियों ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में जलापूर्ति की गंभीर समस्या बनी हुई है। ग्राम में पेयजल की व्यवस्था हेतु चल रही हर घर नल हर घर जल की योजना लंबे समय से अधर में लटकी हुई है, जिसमे महीने में एक दो बार ही पानी आता है और कभी कभी वो उम्मीद भी खाली जाती है । ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी ढोकर लाना पड़ रहा है, जिससे ग्रामीण जीवन अत्यंत कठिन हो गया है। इससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को पानी लाने में अत्यधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

- Advertisement -

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से क्षेत्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए और रामगंगा पेयजल योजना को शीघ्र क्रियान्वित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। ग्रामवासियों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान करेगा ताकि क्षेत्र में जनजीवन सामान्य हो सके। ज्ञापन देने वालों में हरीश पपने, प्रकाश पपने , भास्कर पपने, तारा दत्त पपने, बसंत बल्लभ पपने, राकेश पपने समेत अनेकों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article फर्जी क्राइम ब्रांच ऑफिसर बन देघाट में बुजुर्ग को 10 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 18 लाख 80 हजार की ठगी, अब राजस्थान से पकड़ा गया ठग, जानिए कैसे की इतनी बड़ी ठगी। आप भी रहे सावधान।
Next Article चौखुटिया की जनता के आगे झुकी सरकार, 50 शैय्यायुक्त उप ज़िला अस्पताल में उच्चीकृत करने की प्रशासकीय स्वीकृति दी। 2 डॉक्टर नियुक्त करने के भी आदेश।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

विधायक नैनवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ देखा बजट का प्रसारण, बजट पर चर्चा कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत न्यूज़ की खबर का हुआ बड़ा असर, 25 साल बाद एक ही दिन में मिल गया बिजली कनेक्शन, जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने लिया खबर का संज्ञान।

रानीखेत न्यूज़

गरीब दलित विधवा महिला को 25 साल में भी बिजली नहीं दे सकी सरकार, मंत्री रेखा आर्य की विधानसभा में दलित महिला की नहीं हो रही सुनवाई।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में में इस बार भी फागोत्सव भव्य रूप में मनाया जाएगा, बाजार में निकलेगी शोभा यात्रा, स्वांग प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?