Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > फर्जी क्राइम ब्रांच ऑफिसर बन देघाट में बुजुर्ग को 10 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 18 लाख 80 हजार की ठगी, अब राजस्थान से पकड़ा गया ठग, जानिए कैसे की इतनी बड़ी ठगी। आप भी रहे सावधान।

फर्जी क्राइम ब्रांच ऑफिसर बन देघाट में बुजुर्ग को 10 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 18 लाख 80 हजार की ठगी, अब राजस्थान से पकड़ा गया ठग, जानिए कैसे की इतनी बड़ी ठगी। आप भी रहे सावधान।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी October 16, 2025 4 Min Read
Share

Contents
फर्जी क्राइम ब्रांच ऑफिसर बन देघाट में बुजुर्ग को 10 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 18 लाख 80 हजार की ठगी, अब राजस्थान से पकड़ा गया ठग, जानिए कैसे की इतनी बड़ी ठगी। आप भी रहे सावधान।इस तरह दिया वारदात को अंजाम :एसएसपी अल्मोड़ा की जनमानस से अपील-

फर्जी क्राइम ब्रांच ऑफिसर बन देघाट में बुजुर्ग को 10 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 18 लाख 80 हजार की ठगी, अब राजस्थान से पकड़ा गया ठग, जानिए कैसे की इतनी बड़ी ठगी। आप भी रहे सावधान।

देघाट निवासी गोपाल दत्त द्वारा 5 सितम्बर को तहरीर दी गई कि उनके साथ एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैक धोखाधड़ी में शामिल होने का डर दिखाकर 10 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 18 लाख 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर दी है। मामले की जांच के लिए थाना देघाट व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 14/10/2025 को बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने वाले 01अभियुक्त को राजस्थान सूरतगढ़ से गिरफ्तार किया गया। गिरोह के अन्य संलिप्तों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है,साइबर ठगी गिरोह की चेन का पता लगाकर गिरफ्तार करने के प्रयास जारी है।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम :

25 अगस्त को गोपाल दत्त को एक अज्ञात कालर द्वारा व्हाट्सप वीडियो काल एवं व्हाट्सप वाइस काल करके बताया जाता है कि आपका फोन नम्बर गलत काम में प्रयोग किया जा रहा हैं। इसको क्लियरेशन करने के लिये मैं आपके नंबर को क्राइम ब्रांच को दे रहा हूं। तभी तुरंत ही एक और वीडियो काल आती है और उसके द्वारा बताया जाता है कि क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन दिल्ली बोल रहे है और कहने लगे कि आप नरेश अग्रवाल नाम के व्यक्ति से धोखाधड़ी के मामले में मिले हुए हैं। जिसने बैंक के मामले में बहुत बड़ी धोखाधड़ी कर रखी हैं। उसके साथ आप भी मिले हुए हो। जिस कारण आपके ऊपर मनी लांड्रिग का केस बनता हैं।

- Advertisement -

ठगो ने कहा कि आपको इसी समय डिजिटल एरेस्ट किया जा रहा है,आपको किसी से कोई बात नही करनी और जेल डालने की धमकी देने लगे फिर घऱ में सामान जेवर, बैंक में कैश के बारे में पूछताछ करने लगे। वादी की FD भी तुड़वा दी और कहा कि बैंक जाते समय किसी को कुछ मत बताना हमने सादी वर्दी में बैंक के बाहर अपनी पुलिस लगा रखी हैं।

वादी ने घबराकर 27 और 29 अगस्त 2025 को 18 लाख 80 हजार रुपये साइबर ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिये, फिर साइबर ठगों ने कहा कि आपके मामले की जांच चल रही हैं। जांच के बाद आपका पूरा पैसा जल्द से जल्द आपके खाते मे वापस आ जायेगा। जब वादी के खाते में कई दिनों तक पैसा वापस नही आया। तब उनको साइबर धोखाधड़ी के बारे में पता चला।

एसएसपी अल्मोड़ा की जनमानस से अपील-

पुलिस या किसी भी अन्य विभाग में डिजिटल अरेस्ट की कोई कानूनी प्रक्रिया नही है। सभी से अनुरोध है कि साइबर ठगों के झांसे में न आये। यदि कभी भी किसी के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो तत्काल उसकी शिकायत हेल्प लाईन नंबर 1930 में करें। जिससे हमारी साइबर टीम आपकी धनराशि को बचाने की आवश्यक कार्यवाही जल्द कर सके।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

साहिल कुमार उम्र 24 वर्ष पुत्र कृष्ण कुमार निवासी वार्ड नं0-14 शिवबाड़ी रोड सूरतगढ़ जिला श्रीगंगानगर राजस्थान

- Advertisement -

पुलिस टीम-

1. उ0नि0 गंगा राम गोला.थाना देघाट
2. हेड कानि0 अवधेश कुमार,एसओजी अल्मोड़ा
3. कानि0 सुरेन्द्र सिंह,थाना देघाट
4. सर्विलांस टीम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भिकियासैण में शराब के नशे में धुत्त डंपर चालक ने स्कूटी में मारी टक्कर , शिक्षिका हुयी घायल, हायर सेंटर भेजा गया।
Next Article पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने लगायी संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से पानी की आपूर्ति सुचारु करने की मांग। हर घर नल – हर घर जल योजना भी हो गयी फ्लॉप। रामगंगा पेयजल योजना शुरू करने की मांग।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

द्वाराहाट से लापता नाबालिग बालिका गुड़गांव से हुई बरामद, युवक पर लगा पोक्सो एक्ट।

कुमाऊँ न्यूज़

ट्रक स्कूटी की टक्कर में अल्मोड़ा निवासी युवक की दर्दनाक मौत। ट्रक चालक हुआ फरार।

कुमाऊँ न्यूज़

थाना भतरौजखान की त्वरित कार्यवाही से गुमशुदा युवती को सकुशल किया बरामद

कुमाऊँ न्यूज़

द्वाराहाट से लापता मानसिक रुप से अस्वस्थ युवती को पुलिस ने 07 घंटे के भीतर मोहान से किया बरामद।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?