
रानीखेत के SDM ऑफिस के पास शौचालय में गन्दगी से लोग परेशान, आम जनता की सुविधा के लिए प्रशासन पहल कर समस्या का करे निराकरण।
रानीखेत SDM ऑफिस के पास स्थित सुलभ शौचालय बंद होने से आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। SDM कोर्ट, ट्रेजरी ऑफिस (कोषागार) तहसील, राशन कार्ड ऑफिस (पूर्ती विभाग), रजिस्ट्रार जैसे महत्वपूर्ण कार्यालयों और पास में नरसिंह स्टेडियम होने के कारण इस जगह पर बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना रहता है।

इसी कारण आम जनता की सुविधा के लिए यहाँ पर एक सुलभ शौचालय बनाया गया था, जो की पिछले कई सालों से बंद पड़ा हुआ है। लेकिन इस भवन में बना हुआ पुरुष मूत्रालय खुले में है इसलिए लोग यहाँ चले जाते हैं और उन्हें यहाँ भयानक गन्दगी का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक वीडियो हमारे मित्र भास्कर बिष्ट जी ने हमें भेजा है।
अब न तो सुलभ इंटरनेशनल संस्था इसका रखरखाव करती है न ही कैंट रानीखेत, चूंकि सुलभ शौचालय की व्यवस्था कैंट बोर्ड के अंतर्गत नहीं आती इसलिए इसे लावारिस स्तिथि में छोड़ दिया गया है। अतः SDM रानीखेत गौरी प्रभात जी से हमारा निवेदन है कि आम जनता की सुविधा के लिए कैंट बोर्ड को आदेश दे और यहाँ पर साफ़ सफाई की व्यवस्था बनाकर इस गन्दगी से छुटकारा दिलाये।
