
सोमेश्वर में युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर 1.25 लाख रुपये, दो अंगूठी और सोने की चेन लूटी, पुलिस ने 15 घंटे में किया सलाखों के पीछे।
दिनांक 9.12.2025 को विशंभर गिरी निवासी ऐराड्यो धाम सोमेश्वर ने कोतवाली सोमेश्वर में सूचना अंकित कराई कि दिनांक 9/12/2025 को अचानक प्रकाश खोलिया निवासी बामनीगाढ़ ने मेरे पूजा स्थल में आकर कुल्हाड़ी से मेरे ऊपर वार किये तथा 1.25 लाख रुपये तथा दो सोने की अंगूठी व एक चार तोले की सोने की चेन लूट कर ले गया और टीवी भी तोड़ दी। इस सूचना पर कोतवाली सोमेश्वर में FIR नंबर 37/ 25 धारा 309 (4)/311/324(2) BNS 2023 पंजीकृत की गई।

सोमेश्वर पुलिस टीम के सुरागरसी-पतारसी करते हुए आज दिनांक 10.12.2025 को अभियुक्त प्रकाश चंद खोलिया पुत्र नंदकिशोर निवासी बामनीगाढ़, सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा को ऐराड्यो रोड से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी तथा उसके कब्जे से लूटे गए दो सोने की अंगूठी, एक चार तोला सोने की चेन तथा 8,260 नकद (कुल बरामदगी माल की कीमत 3.33 लाख रुपये) तथा एक कार की चाबी बरामद की गई।
सोमेश्वर पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर श्री मदन मोहन जोशी,
2. अपर उ0नि0 श्री रमेश कुमार,
3. कांस्टेबल श्री नीरज मेहरा,
4. कांस्टेबल श्री अंकित रावत,
5. कांस्टेबल श्री गोरखनाथ,
6. होमगार्ड श्री प्रकाश सिंह

