
रानीखेत कांग्रेस ने बैठक कर दिल्ली महारैली की तैयारियों को दिया अंतिम रूप, भाजपा की वोट चोरी के खिलाफ कोंग्रेस करेगी प्रदर्शन।
कांग्रेस रानीखेत द्वारा आज स्प्रिंग फील्ड रानीखेत में एक बैठक कर दिल्ली महारैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। कांग्रेस द्वारा भाजपा द्वारा कथित वोट चोरी और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में लगातार हो रही धांधलियों के विरोध में एक महारैली का आयोजन किया जा रहा है।

बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा तथा कार्यक्रम प्रभारी रानीखेत विधानसभा दीप डांगी की उपस्तिथि में वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने, मताधिकार से खिलवाड़ करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने के आरोप लगाते हुए कहा कि जनता अब पूरी तरह बदलाव के लिए तैयार है।

बैठक में कैलाश पांडेय, अरुण रावत, दीपक बिष्ट, नीमा कडाकोटी, गीता पवार, नेहा माहरा, अंकिता पंत, त्रिभुवन शर्मा, कैलाश पंत, देवगिरी गोस्वामी, पंकज जोशी, सोनू सिद्दीकी, पंकज गुरुरानी, गीता माहरा, दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, नवीन जोशी, नंदन सिंह रावत, पूरन मेहरा, नरेंद्र सिंह नेगी, गोविंद बिष्ट, आनंद सिंह रावत, दीपक कडाकोटी, रुद्र माहरा, कुलदीप कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गोपाल सिंह देव ने किया।

