Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > बेटी की शादी के लिए महिला ने नहीं दिए पैसे, तो पीआरडी ने महिला को उतारा मौत के घाट, लूटा गलोबन्द, 400 CCTV खंगालने के बाद अल्मोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बेटी की शादी के लिए महिला ने नहीं दिए पैसे, तो पीआरडी ने महिला को उतारा मौत के घाट, लूटा गलोबन्द, 400 CCTV खंगालने के बाद अल्मोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी December 15, 2025 4 Min Read
Share

बेटी की शादी के लिए महिला ने नहीं दिए पैसे, तो पीआरडी ने महिला को उतारा मौत के घाट, लूटा गलोबन्द, 400 CCTV खंगालने के बाद अल्मोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

14 दिसंबर 2025 की रात लमगड़ा के सांगड़ साहू गांव की महिला गंगा देवी पत्नी मोहन सिंह की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर गलोबन्द लूट लिया था। पुलिस मामले के खुलासे में जुटी लेकिन महिला का घर एकांत में होने व आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरा न होने तथा किसी व्यक्ति की मृतका व परिवार के साथ रंजिश न होने के कारण पुलिस टीम के लिये हत्या का खुलासा करना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया था।

हत्या का खुलासा करने के लिये पुलिस टीमों द्वारा थाना लमगड़ा क्षेत्र से लेकर हल्द्वानी तक लगभग 400 सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया। मुखबिर तंत्र, सर्विलांस की मदद से जानकारी जुटाई गई तथा इस दौरान लगभग 100 व्यक्तियो से पूछताछ कर जानकारी ली गई। विभिन्न साक्ष्य जुटाकर 14 /12/2025 को अभियुक्त गोपाल सिहं (40 वर्ष) पुत्र स्व0 दीवान सिंह निवासी सांगड़ साहू क्वार्बी लमगड़ा अल्मोड़ा को पूछताछ के लिये थाने लाया गया,जिसके कब्जे से 1,20,500 बरामद हुए तो सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा गंगा देवी की हत्या कर गलोबन्द लूटना कबूल किया गया। गोपाल सिंह की निशानदेही पर हल्द्वानी में सुनार की दुकान से गलोबन्द बरामद की गई।

- Advertisement -


अभियुक्त गोपाल सिंह ने बताया कि वह PRD में कार्यरत है ,साथ ही गांव में और लोगों के साथ-साथ मोहन सिंह (गंगा देवी के पति) के यहां भी खेत जोतने का कार्य करता था। जिससे उसे मजदूरी के रुप में पैसे मिल जाते थे। अभियुक्त ने पुत्री की शादी नवंबर माह के अंत में तय थी,जिसके लिये वह पैसों का इंतजाम नही कर पा रहा था। गंगा देवी ने उसे लड़की की शादी के लिये 25 हजार रुपये देने का वादा किया था,दिनांक 14/11/2025 को गोपाल सिंह मृतका गंगा देवी के घर पहुंचा और रुपये मांगने पर गंगा देवी ने रुपये नही दिये तो गलोबन्द से उसका गला दबाकर कान के कुण्डल भी नोचने का प्रयास किया, लेकिन डोरी में बधा होने के कारण नही ले पाया । गंगा देवी की सांसे रुकने के बाद गोपाल ने गलोबन्द निकालकर महिला को बेड में सुलाया और कम्बल डालकर घर को चला गया।

गोपाल ने गलोबन्द को एक पत्थर के नीचे छुपा दिया था,जब पुलिस द्वारा पूछताछ की जाने लगी तो डर के कारण गलोबन्द का कुछ नही किया । जैसे तैसे दिनांक 30.11.2025 को उसने अपनी लड़की की शादी कर दी । दिनांक 09.12.2025 को जब उसे लगा कि पुलिस का ध्यान उसकी ओर नही है, तब गलोबन्द बेचने हल्द्वानी चला गया। दिनाक 10.12.2025 को उसने झूठ बोलकर हल्द्वानी में एक सुनार की दुकान पर मृतका गंगा देवी का गलोबंद एक लाख छब्बीस हजार में बेच दिया था।

https://ranikhetnews.com/wp-content/uploads/2025/12/WhatsApp-Video-2025-12-15-at-2.07.35-PM.mp4

हत्याकांड का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को रिद्धिम अग्रवाल, आई0जी0 कुमाँऊ रेंज महोदया द्वारा 15,000 रुपये का व एसएसपी अल्मोड़ा महोदय द्वारा 10,000 रुपये के नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।पुलिस SOG टीम में निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी, राकेश भट्ट, राजेश भट्ट, इरशाद उल्ला , चन्दन सिंह, हरीश, फिरोज खान, थाना लमगड़ा – थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक, नरेश कोहली दिनेश सिंह परिहार, धर्मेन्द्र यादव, देवराज सिंह, दिनेश कार्की , मुकेश टंगड़िया , दीवान बोरा , विजय बहुगुणा, मनीषा , मुन्नी पंत मोहन सिंह थाना दन्या- थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत , प्रमोद कुमार, प्रदीप कुमार , थाना धौलछीना- थानाध्यक्ष सुनील सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह , कुन्दन शामिल रहे।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article उत्साह और उमंग के साथ बीरशिवा स्कूल में संपन्न हुआ वार्षिक खेल दिवस।
Next Article दो अलग-अलग मामलों में साढ़े सात लाख कीमत का कुल 29 किलो गांजा बरामद, अभियुक्तों का पहले भी रहा है आपराधिक इतिहास।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

द्वाराहाट से लापता नाबालिग बालिका गुड़गांव से हुई बरामद, युवक पर लगा पोक्सो एक्ट।

कुमाऊँ न्यूज़

ट्रक स्कूटी की टक्कर में अल्मोड़ा निवासी युवक की दर्दनाक मौत। ट्रक चालक हुआ फरार।

कुमाऊँ न्यूज़

थाना भतरौजखान की त्वरित कार्यवाही से गुमशुदा युवती को सकुशल किया बरामद

कुमाऊँ न्यूज़

द्वाराहाट से लापता मानसिक रुप से अस्वस्थ युवती को पुलिस ने 07 घंटे के भीतर मोहान से किया बरामद।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?