
रानीखेत पहुंच कर कांग्रेस पर बरसे पुष्कर धामी, 77.25 करोड़ की 32 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, स्टेडियम निर्माण, रानीझील, हेलिपैड सहित की कई घोषणाएँ।
सोमवार को रानीखेत पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ताड़ीखेत के श्रद्धानन्द मैदान में लगे जन जन की सरकार, जन जन के द्वार बहुद्देशीय शिविर का निरिक्षण कर कई महत्वपूर्ण घोषणाए की वही विपक्षी दल कांग्रेस को भी घेरने का काम किया।

अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री पर मुगलिया मानसिकता को बढ़ाने का आरोप लगाते हुए की कोंग्रेस को मन्दिरो की नहीं अवैध मजारों की चिंता होती है। और जब हम अवैध अतिक्रमण हटाते है तो कांग्रेस के लोग परेशान होते हैं। कहा कि उनकी सरकार ने सख्त कानून बनाकर डेमोग्राफी बदलाव को रोकने का काम किया है। लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ने हमेशा जिहादियों के खिलाफ उनकी कार्यवाही का विरोध किया है।

मुख्यमंत्री ने रानीखेत के लिए की ये घोषणाएँ :
मुख्यमंत्री ने एनसीसी मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने के लिए तीन करोड़ रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। इसके साथ ही ऐतिहासिक रानीझील के सौंदर्याकरण करवाने का ऐलान किया। भिकियासैंण विकासखंड में गगास व रामगंगा नदियों पर तटबंध एवं पैदल पथ निर्माण, देवलीखेत, चौनलिया, खिरखेत व भुजान के राजकीय इंटर कॉलेजों में मिनी स्टेडियम निर्माण, सनणा सिंचाई लिफ्टिंग योजना का उच्चीकरण, तथा रानीखेत में हेलिपैड निर्माण की घोषणाए मुख्यमंत्री द्वारा की गयी।

विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के निवेदन पर उन्होंने सौनी-डौडाखाल सड़क का नाम राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय पूरन सिंह डंगवाल के नाम पर रखने की भी घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान योगदा आश्रम द्वाराहाट की ओर से उप जिला चिकित्सालय रानीखेत को एक एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई।

77.25 करोड़ की 32 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान 77.25 करोड़ रुपये की लागत की 32 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 47.85 करोड़ रुपये की 9 योजनाओं का शिलान्यास तथा 29.40 करोड़ रुपये की 23 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

