
जुलाई में होंगे व्यापार मंडल रानीखेत के चुनाव, निवर्तमान व्यापार मंडल के तीन पदाधिकारी चुनाव के लिए अयोग्य घोषित, भगवंत नेगी को बनाया मुख्य चुनाव अधिकारी।
पिछले 2 वर्षो से आधार में लटके व्यापार मंडल चुनाव अगले माह जुलाई में करवाए जाएंगे। यह बात रानीखेत पहुंचे रानीखेत व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कही है। इसके साथ ही निवर्तमान व्यापार मंडल के अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष के चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी गयी है। प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों से शपथ पत्र लेने के लिए भी कहा है।

रानीखेत पहुंचे प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा का शिव मंदिर धर्मशाला में चुनाव समिति के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। यहाँ बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि रानीखेत में पिछले 2 वर्षो से रुकी हुयी चुनाव प्रक्रिया को पुनः शुरू किया जाये और जुलाई के अंत तक चुनाव संपन्न कराये जाये।

निवर्तमान व्यापार मंडल पर वित्तीय अनिमित्ता के आरोपों पर उन्होंने कहा कि अध्यक्ष, महासचिव और कोषध्यक्ष ही वित्तीय प्रबंधन के कर्ता-धर्ता होते हैं। ऐसे में जब उनके द्वारा वित्तीय अनिमित्ता के आरोपों का जवाब नहीं दिया जा रहा है तो उन्हें चुनाव लड़ने से वंचित किया जाता है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दीपक पंत से भी उन्होंने शपथ पत्र लेने के निर्देश उनके द्वारा दिए गए हैं। उन्होंने ये भी निर्देश दिया कि सभी प्रत्याशियों से शपथ पत्र लिया जाए कि वह चुनाव के बाद न्यायालय की शरण में नहीं जाएगा, ऐसा करने पर उसकी सदस्य्ता समाप्त की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा चुनाव समिति का पुनर्गठन कर पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है, इसके साथ ही व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी व जिलामंत्री राजेन्द्र पांडे सहित जगदीश अग्रवाल, प्रताप सिंह माहरा, अतुल अग्रवाल, कुल्दीप कुमार, हेम भगत भी चुनाव समिति में रहेंगे।
