
राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में रानीखेत की कविता बिष्ट ने ब्रोंज मैडल जीत कर रानीखेत का नाम रोशन।
रानीखेत निवासी कविता बिष्ट ने रानीखेत सहित उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। कविता ने महाराष्ट्र के संगमनेर में आयोजित 6वीं राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ब्रोंज मैडल जीता है। कविता रानीखेत में कैंट इंटर कॉलेज कॉलेज में ब्यूटिशियन कोर्स की ट्रेनिंग देती है इसके साथ ही उनका अपना ब्यूटी पार्लर भी है।

उनके अतिरिक्त उत्त्तराखंड के अन्य दो खिलाडियों ने भी ब्रोंज मैडल जीत कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है जिसमे हल्द्वानी की ममता तथा पौड़ी गढ़वाल के हिमांशु को भी ब्रोंज मैडल मिला है। वही हरिद्वार के पतंजलि के आचार्य कुलम के बच्चो ने इस प्रतियोगिता में एक गोल्ड, एक सिल्वर और 3 ब्रोंज मैडल हासिल किये है।

