
परिजनों से बिछड़ी 6 वर्षीय बालिका, पुलिस ने परिजनों का पता लगा मासूम के उदास चेहरे पर लौटायी मुस्कान
आज दिनांक 06.02.2026 को डायल 112 से सूचना प्राप्त हुई कि एक 6 वर्षीय बालिका जो अपना नाम पता नही बता पा रही है, ग्राम बाखली कोतवाली चौखुटिया के पास अकेली खड़ी है।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक चौखुटिया श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में हेड कानि0 राजेन्द्र प्रसाद व होमगार्ड जवान संजय किरौला द्वारा आस पास के लोगों से पूछताछ कर बच्ची के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई गयी। जिस के पश्चात परिजन (चाचा) को बुलाकर बच्ची को सकुशल सुपुर्द किया गया। परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
