
पौने पांच लाख रूपये की स्मैक के साथ अल्मोड़ा के दो युवक गिरफ्तार , बाइक सीज।
अल्मोड़ा पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार 02 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 4.82 लाख की कीमत का 16.08 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद किया है।

5 मार्च को कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बेस तिराहा के पास से मोटर साइकिल वाहन संख्या- UK04-AP-5711 में सवार 02 युवकों, गौरव बिष्ट उर्फ डांसर (25 वर्ष) निवासी सरकार की आली, खोल्टा अल्मोड़ा के कब्जे से 8.66 ग्राम व सौरभ भण्डारी (22 वर्ष) निवासी न्यू इन्द्रा कॉलोनी खत्याड़ी जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से 7.42 ग्राम (कुल 16.08 ग्राम) अवैध स्मैक (हेरोइन), जिसकी कीमत 4,82,400/- रुपये है बरामद किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल को सीज किया गया। इसमें अभियुक्त गौरव बिष्ट का आपराधिक इतिहास रहा है इसके के विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में पूर्व में 02 एनडीपीएस एक्ट में 02 मुकदमे पंजीकृत है।
पुलिस टीम-
1. उपनिरीक्षक श्री आनन्द बल्लभ कश्मीरा, (प्रभारी चौकी धारानौला)
2. कानि0 श्री राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
3. कानि0 श्री गणेश दत्त पाण्डे, एसओजी अल्मोड़ा
