
गैरसैण में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने किया जबरदस्त प्रदर्शन, हालत काबू करने में पुलिस के पसीने छूटे।
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट पेश किये जाने के दौरान उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे, वह सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधानसभा घेराव की कोशिश में थे।
यूकेडी कार्यकर्ताओं ने स्थायी राजधानी की मांग, अंकिता भंडारी हत्याकांड, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध जैसे मुद्दों पर धामी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सत्र के पहले दिन दिवालीखाल में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और विधानसभा की ओर कूच किया। कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर बैरिकेड तोड़ विधानसभा तक पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने 10-15 लोगों को हिरासत में लिया। कार्यकर्ताओं ने हिरासत वाली गाड़ियां रोकीं और आंदोलनकारियों को उतार लिया, जिससे झड़प हुई। पुलिस ने पानी की बौछार और वाटर कैनन का इस्तेमाल कर हालत नियंत्रण में लेने की कोशिश की ।

गैरसैंण में भारी पुलिस बल तैनात था, जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई। प्रशासन ने किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरती। यूकेडी ने मांगें न मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। आखिर में पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास शुरू किया. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का भी प्रयोग करना पड़ा. इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई.
