Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > हल्द्वानी के सास बहू हत्याकांड में निचली अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, हाई कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दी जमानत।

हल्द्वानी के सास बहू हत्याकांड में निचली अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, हाई कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दी जमानत।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी March 9, 2026 4 Min Read
Share

Contents
हल्द्वानी के सास बहू हत्याकांड में निचली अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, हाई कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दी जमानत।क्या थी घटना की पूरी कहानी?वकीलों ने दावा किया कि

हल्द्वानी के सास बहू हत्याकांड में निचली अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, हाई कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दी जमानत।

नैनीताल हाईकोर्ट ने हल्द्वानी के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के दोनों आरोपी को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। यह फैसला 22 फरवरी 2017 को डहरिया में हुई घटना से जुड़े मामलों में आया है, जहां न्यायमूर्ति रविंद्र मैथानी और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ शाह की खंडपीठ ने अख्तर अली और महेंद्र नाथ गोश्वामी की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के बाद यह निर्देश जारी किए। खंडपीठ ने पुख्ता सबूतों के अभाव को आधार बनाते हुए दोनों को संदेह का लाभ देते हुए जमानत प्रदान की।

जिला सत्र न्यायाधीश नैनीताल ने 22 जून 2023 को दोनों आरोपियों को दोहरी हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इस फैसले को चुनौती देते हुए दोनों ने 2023 में नैनीताल हाईकोर्ट में अलग-अलग अपील दायर की थी। अपील के दौरान ही उन्होंने जमानत के लिए आवेदन किया, जिस पर कोर्ट ने विस्तृत सुनवाई की।

- Advertisement -

क्या थी घटना की पूरी कहानी?

यह मामला 21-22 फरवरी 2017 का है। आरोपियों ने रिटायर्ड कर्नल के घर में दो महिलाओं (सास-बहू) को मौत के घाट उतार दिया था और घर का सामान लूट कर फरार हो गए थे। हल्द्वानी में सतलोक-पांच, डहरिया निवासी रिटायर कर्नल डीके शाह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शाह के अनुसार, वे 16 तारीख को निजी काम के सिलसिले में हरिद्वार-ऋषिकेश गए थे। घर में पत्नी प्रेरणा शाह एवं मां शांति शाह थी। ऋषिकेश में पता पता चला कि अज्ञात बदमाशों घर में लूटपाट की है और 82 वर्षीय मां शांति देवी और पत्नी प्रेरणा साह की अलग-अलग कमरों में निर्मम तरीके से हत्या कर दी। बदमाश घर में रखे जेवरात, नगदी सहित सामान लूट कर ले गए हैं।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि हत्यारों में अख्तर अली और महेंद्र नाथ गोश्वामी शामिल थे। दिलचस्प बात यह है कि अख्तर अली पीड़ित परिवार के घर में पहले काम कर चुका था।

वकीलों ने दावा किया कि

जमानत सुनवाई के दौरान आरोपियों के वकीलों ने दावा किया कि दोनों को झूठे फंसाया गया है। हत्याएं खुले स्थान पर हुई थीं, जहां कोई भी व्यक्ति आ-जा सकता था और घटना के समय कोई गवाह मौजूद नहीं था। पुलिस ने सूचना के आधार पर एक स्क्रूड्राइवर, खून से सनी कमीज और अन्य सामान बरामद किए, लेकिन ये चीजें आरोपी से सीधे जुड़ी नहीं पाईं। फोरेंसिक जांच में भी इन वस्तुओं का आरोपियों से सीधा संबंध साबित नहीं हो सका।

वकीलों ने कहा कि बिना ठोस सबूत के दोनों को लंबे समय से जेल में रखना न्यायोचित नहीं है, इसलिए संदेह का लाभ देकर जमानत दी जाए।खंडपीठ ने इन तर्कों को स्वीकार करते हुए दोनों को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए। मामला अभी हाईकोर्ट में लंबित है, और अंतिम फैसला आने तक आरोपी जमानत पर बाहर रहेंगे।

 

- Advertisement -

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article गैरसैण में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने किया जबरदस्त प्रदर्शन, हालत काबू करने में पुलिस के पसीने छूटे।
Next Article वानर और सुअरो के बाद अब उत्तराखंड में व्लॉगरों का आतंक, निजी जीवन को सोशल मीडिया में उछाल कर पैसा कमाने की अंधी दौड़।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

पुलिस द्वारा जबरन 11 बजे बाज़ार बंद करवाने पर नैनीताल में भड़के व्यापारी, कोतवाली के सामने किया प्रदर्शन

कुमाऊँ न्यूज़

मिडिल ईस्ट संकट के चलते गहराने लगा है रसोई गैस का संकट, सरकार ने कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद की।

कुमाऊँ न्यूज़

स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में फिर एक महिला की जान गयी, पूरे पहाड़ में कही नहीं है सरकारी ह्रदय रोग विशेषज्ञ।

कुमाऊँ न्यूज़

ऐसा भी होता है…रिटायमेंट से 25 दिन पहले जिला शिक्षा अधिकारी को बना दिया खंड शिक्षा अधिकारी।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?