
प्राइवेट स्कूलों में आज से शुरू गए गए आरटीई के तहत प्रवेश, इस तरह करें आवेदन।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों की 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नर्सरी व कक्षा एक में मुफ्त प्रवेश की प्रक्रिया मंगलवार 24 मार्च से शुरू हो रही है। अभिभावक www.rteonline.uk.gov.in पर जाकर बच्चों के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 2 अप्रैल तक चलेगी।
कक्षा 1 में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र 30 जून 2026 तक 6 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए। वहीं नर्सरी में प्रवेश के लिए 30 जून तक बच्चे की आयु 3 वर्ष होना अनिवार्य है।
आवश्यक दस्तावेज :-
छात्र की पहचान व आयु, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, छात्र का आधार कार्ड,अभिभावक का पहचान पत्र, आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र ,स्थायी निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य है, स्थायी निवास न होने पर राशन कार्ड, बिजली बिल या या राजस्व विभाग द्वारा जारी वर्तमान निवास प्रमाण पत्र। एससी एसटी वर्ग के लिए जाति प्रमाण भी अनिवार्य है।
