
जनसमस्याओं के समाधान के लिए विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक।
रानीखेत विधानसभा क्षेत्र की लंबित जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जल निगम, जल संस्थान, विद्युत विभाग और खंड विकास कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई और सभी लंबित मुद्दों का शीघ्र, प्रभावी व गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख सोनी भगत, मनजीत भगत, विजय बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मुकेश पांडे, राम सिंह रावत, ध्यान सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।

