Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > आर्मी पब्लिक स्कूल ने रानीखेत बाजार में निकाली जागरूकता रैली, कई अन्य कार्यक्रमों का किया आयोजन।

आर्मी पब्लिक स्कूल ने रानीखेत बाजार में निकाली जागरूकता रैली, कई अन्य कार्यक्रमों का किया आयोजन।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी June 6, 2026 2 Min Read
Share

आर्मी पब्लिक स्कूल ने रानीखेत बाजार में निकाली जागरूकता रैली, कई अन्य कार्यक्रमों का किया आयोजन।

रानीखेत, 05 जून 2026 — आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के नेचर क्लब ने विश्व पर्यावरण दिवस तथा पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर “क्लाइमेट एक्शन” विषय पर सप्ताह भर विविध कार्यक्रमों और जागरूकता गतिविधियों का सफल आयोजन किया। कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों के लिए जलवायु परिवर्तन व संरक्षण पर वृत्तचित्र दिखाया गया और विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्रीन रंगोली तथा पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश प्रतीकात्मक ढंग से प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। पर्यावरणविद् श्री जोगेन्द्र सिंह बिष्ट ने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों और उनसे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

- Advertisement -

प्रमुख आकर्षण 05 जून को शाम 5:30 बजे गांधी चौक से विजय चौक तक निकाली गई भव्य पर्यावरण जागरूकता रैली रही। रैली में सभी स्टाफ सदस्य, विद्यार्थी और एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। एएनओ देव सिंह बिष्ट व श्री भूपेंद्र परिहार के निर्देशन में कैडेट्स ने स्वच्छता, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली और सतत विकास के संदेश देने वाले नारे लगाए और बैनर प्रदर्शित किए। शिक्षकों ने हरित परिधान धारण कर रैली को और प्रभावी बनाया।

कार्यक्रमों के आयोजन व समन्वयन में किरन जोशी, ज्योति नेगी और तनुजा बिष्ट का विशेष योगदान रहा। सप्ताह भर चलने वाली इन गतिविधियों में शिक्षकों, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश समुदाय तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन पर सभी ने स्वच्छ, हरित और सतत भविष्य के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री कमलेश जोशी सहित संपूर्ण विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article दहेज़ के लिए अपनी पत्नी को उतारा मौ*त के घाट, पुलिस ने 24 घंटे में आ*रोपी का किया गिरफ्तार।
Next Article हवालबाग में बोले मुख्यमंत्री : अल्मोड़ा जिले में 6 करोड़ से होगी तारबाड़, खेत बचाओ अभियान का किया शुभारम्भ, मिट्टी संरक्षण, पारंपरिक फसलों और किसान आय पर जोर दिया।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

यशपाल आर्य ने रानीखेत पहुंच त्रिभुवन शर्मा के पुत्र के निधन पर जताया शोक।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुरू हुई 10 दिवसीय शास्त्रीय संगीत कार्यशाला

रानीखेत न्यूज़

देघाट से रानीखेत तक बदलनी पड़ी तीन एम्बुलेंस, परिजनों का आरोप, डॉक्टर ने बिना देखे किया रेफर।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत पहुंचे हरीश रावत, वरीष्ठ कांग्रेसी कुलदीप बिष्ट के निवास पर जाकर घायल धर्मपत्नी का हालचाल जाना।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?