
आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के धनंजय अधिकारी ने किया जिला टॉप, 10वीं में 100% रहा विद्यालय का परिणाम।
रानीखेत। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए CBSE दसवीं कक्षा की परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के सभी छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की। इस वर्ष 16 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर स्कूल का मान बढ़ाया। इनमें छात्र धनंजय अधिकारी ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान हासिल कर सबका दिल जीत लिया।

स्कूल के चेयरमैन और प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि पर छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का फल है। छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने आगे भी ऐसी सफलताओं की अपेक्षा जताई।



