
रानीखेत में फिर भड़की व्यापार मंडल चुनाव की चिंगारी, आक्रोशित व्यापारियों ने शीघ्र चुनाव कराये जाने और भ्रष्टाचार की जांच की मांग की।
रानीखेत में व्यापार मंडल चुनाव शीघ्र संपन्न कराये जाने की मांग को लेकर आक्रोशित व्यापारियों रानीखेत के सुभाष चौक में धरना दिया। व्यापरियों का कहना था कि चुनाव प्रक्रिया जहाँ रुकी थी वही से दोबारा शुरू की जाए।

हम आपको बता दें की रानीखेत व्यापार मंडल के चुनाव एक वर्ष पूर्व संपन्न हो जाने चाहिए थे। लेकिन निवर्तमान व्यापार मंडल पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार और चुनाव समिति पर अपने पसंदीदा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव नियमो की अनदेखी करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया रोक दी गई थी।
अब आक्रोशित व्यापारियों ने एक वर्ष बाद भी चुनाव संपन्न न किये जाने पर मनोज पांडेय के नेतृत्व में धरना देकर शीघ्र चुनाव करवाए जाने, भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने, चुनाव प्रक्रिया रोके जाने से अभी तक की वार्ता सार्वजनिक किये जानने और जिस चरण से चुनावी प्रक्रिया रोकी गई वहीं से दोबारा आरंभ करने की मांग की है।

