Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > गढ़वाल न्यूज़ > अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री धाम के कपाट, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई पहली पूजा। मुख्यमंत्री ने की देश प्रदेश की खुशहाली की कामना।

अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री धाम के कपाट, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई पहली पूजा। मुख्यमंत्री ने की देश प्रदेश की खुशहाली की कामना।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
April 19, 2026
2 Min Read
Share

अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री धाम के कपाट, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई पहली पूजा। मुख्यमंत्री ने की देश प्रदेश की खुशहाली की कामना।

उत्तराखण्ड के चारधाम यात्रा सीज़न का एक बार फिर औपचारिक शुभारंभ हो गया है। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा‑अर्चना के साथ श्री गंगोत्री धाम और श्री यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसके साथ ही उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा 2026 का भी आधिकारिक रूप से शुभारंभ हो चुका है।

दोनों धामों में पहली पूजा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई। गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां गंगा के मंदिर में शीश नवाकर संकल्प लेते हुए प्रधानमंत्री के नाम से पहली पूजा अर्पित की। उन्होंने चारधाम यात्रा के सफल आयोजन और देश‑प्रदेश की सुख‑समृद्धि व खुशहाली की मंगलकामना भी की।

- Advertisement -

भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से प्रस्थान करती हुई मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम पहुंची, जहां विशेष पूजा और अभिषेक के बाद दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। इसी अवसर पर देव डोली की आशीष भी प्राप्त की गई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार ने व्यापक और सुदृढ़ व्यवस्थाएं की हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को प्रमुखता देते हुए यात्रा मार्गों पर यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधा, आपातकालीन प्रतिक्रिया और रास्तों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

- Advertisement -

 

कपाटोद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, दायित्वधारी प्रताप पंवार, जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य, एसपी कमलेश उपाध्याय, एडीएम मुक्ता मिश्रा, मुख्यमंत्री के गढ़वाल कोर्डिनेटर किशोर भट्ट, मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मांनंद सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के नवप्रवेशी छात्रों का दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Next Article रानीखेत में युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य रैली का आयोजन।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रानीखेत में स्कूली बच्चों, नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर।
  • चुनावी खींचतान से खिन्न व्यापार मंडल रानीखेत के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी और जिला महामंत्री आरपी पांडे ने दिया इस्तीफा। व्यापारिक राजनीति में मची हलचल।
  • टैक्सी स्टैंड के पास फंसे बैल को संयुक्त टीम ने सुरक्षित निकाला
  • कुमाऊँ टैक्सी महासंघ की दो टूक चेतावनी, तीन दिन में समाधान नहीं तो होगा चक्काजाम।
  • खैरना क्षेत्र की युवती पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची, निकली 8 माह की गर्भवती। हुई अस्पताल से फरार।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

चमोली में बदल फटने से मची तबाही , 10 लोग हुए लापता, 6 मकान क्षतिग्रस्त, राहत एवं बचाव शुरू। देखिये वीडियो।

गढ़वाल न्यूज़

20 जुलाई के लिए उत्तराखंड में रेड – ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी, 12 जिलों में स्कूल हुए बंद, प्रशासन अलर्ट मोड पर।

गढ़वाल न्यूज़

आखिरकार उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन आया बैकफुट पर, उत्तराखंड में नए स्मार्ट बिजली मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक, जानिये क्या है विभाग का फैसला, क्या वाकई स्मार्ट मीटर से मिलेगा छुटकारा ?

गढ़वाल न्यूज़

सरकार ने 11 मंत्रियों को दी अलग अलग जिले की जिम्मेदारी, देखिये आपके जिले में कौन सा मंत्री हुआ नियुक्त।

गढ़वाल न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account