Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > गढ़वाल न्यूज़ > 20 जुलाई के लिए उत्तराखंड में रेड – ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी, 12 जिलों में स्कूल हुए बंद, प्रशासन अलर्ट मोड पर।

20 जुलाई के लिए उत्तराखंड में रेड – ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी, 12 जिलों में स्कूल हुए बंद, प्रशासन अलर्ट मोड पर।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
July 19, 2026
3 Min Read
Share

20 जुलाई के लिए उत्तराखंड में रेड – ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी, 12 जिलों में स्कूल हुए बंद, प्रशासन अलर्ट मोड पर।

20 जुलाई को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा कुछ जिलों के लिए जारी रेड व ऑरेंज अलर्ट के बाद मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से स्थिति की जानकारी ली और सभी विभागों तथा जिलों को पूर्ण सतर्कता के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) में पहुंचकर प्रदेशव्यापी बारिश संबंधित स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

रेड और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्रो में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिसमे प्रदेश के 12 जिलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। चम्पावत, उधम सिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा , चमोली, उत्तरकाशी पिथौरागढ़ टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रूद्रप्रयाग हरिद्वार और देहरादून जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा।

सचिव सुमन ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 20 जुलाई को देहरादून, टिहरी गढ़वाल और हरिद्वार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, वहीं उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और ऊधम सिंह नगर के लिए ऑरेंज अलर्ट और रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी है। रेड अलर्ट वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं अत्यधिक से बहुत भारी वर्षा, भूस्खलन, जलभराव, अचानक बाढ़ और नदीनालों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि की संभावना जताई गई है।

- Advertisement -

सचिव ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि मौसम विभाग की प्रत्येक चेतावनी पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिला व तहसील स्तर के आपदा नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रखें जाएँ और किसी भी आपात स्थिति में राहत व बचाव दलों को तुरंत मैदान में तैनात किया जाए। नदियों, बरसाती नालों, गाड़-गदेरों तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की सतत निगरानी करने और जोखिम वाले स्थानों पर रहने वाले परिवारों को आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर तत्काल स्थानांतरित करने के भी निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त सचिव ने निर्माणाधीन परियोजनाओं, सड़क निर्माण कार्यों व अन्य संवेदनशील स्थलों पर काम कर रहे श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और खराब मौसम के दौरान आवश्यकतानुसार कार्य स्थगित करने का भी आदेश दिया है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा टालें और आधिकारिक निर्देशों का पालन करें।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत के इस गांव में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवार को मिलेगा लाभ।
Next Article रानीखेत में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, न्याय पंचायत स्तर पर प्रभारी किये नियुक्त।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अल्मोड़ा जिले के 9 लोगों ने साइबर अपराधियों को दे रखे थे अपने बैंक खाते, हो रहा था भारी लेन देन , पुलिस ने खाते बंद करवा कर 9 लोगों पर दर्ज किया मुक़दमा।
  • रानीखेत अस्पताल में फल वितरित कर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट का जन्मदिन मनाया।
  • मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति में रानीखेत के राजकीय जूनियर हाईस्कूल गाड़ी स्कूल के दो छात्रों का चयन। विद्यालय परिवार ने जताई ख़ुशी।
  • रानीखेत अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर युवा कांग्रेस मुखर, 7 प्रमुख मांगो को लेकर अस्पताल और जिला प्रशासन से मिले पदाधिकारी।
  • रानीखेत में क्यूट कान्हा प्रतियोगिता प्रतियोगिता में नन्हे मुन्ने बच्चो को दर्शको का मन मोह लिया। सात साल से आयोजित की जा रही है प्रतियोगिता।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मुख्यमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, गैरसैंण एवं आसपास के क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने की बात कही।

गढ़वाल न्यूज़

फिर दिखी सोशल मीडिया की ताकत : छात्र से गाडी घुलवाने वाला शिक्षक हुआ सस्पेंड। जिला शिक्षा अधिकारी ने घटना को बताया विभाग की छवि धूमिल और शिक्षक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला।

गढ़वाल न्यूज़

BJP विधायक के नाम से वायरल पत्र पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने की SIT जांच की मांग

गढ़वाल न्यूज़

उत्तराखंड में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) प्रक्रिया शुरू करने का हुआ एलान। इस दिन से शुरू होगी प्रक्रिया।

गढ़वाल न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account