Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > रानीखेत के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुरू हुई 10 दिवसीय शास्त्रीय संगीत कार्यशाला

रानीखेत के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुरू हुई 10 दिवसीय शास्त्रीय संगीत कार्यशाला

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
June 6, 2026
2 Min Read
Share

रानीखेत के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुरू हुई 10 दिवसीय शास्त्रीय संगीत कार्यशाला

रानीखेत। शुक्रवार शाम स्थानीय सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शास्त्रीय गायन की 10 दिवसीय निःशुल्क कार्यशाला का उद्घाटन हुआ। यह कार्यशाला पिछले पांच वर्षों से राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज की संगीत शिक्षिका श्रीमती मीनाक्षी उप्रेती जोशी द्वारा निशुल्क संचालित की जा रही है।

कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष विमल सती, प्रधानाचार्य हेमंत रिखाड़ी, कृष्ण कुमार सती और संगीत प्रशिक्षिका मीनाक्षी उप्रेती जोशी ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन अवसर पर पिछले वर्षों के प्रशिक्षणार्थियों ने मधुर सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत करके अतिथियों का स्वागत किया।

- Advertisement -

सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती ने कहा कि कला और संगीत व्यक्ति में संवेदनशीलता व आत्म-जागरूकता विकसित करते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को संगीत की ओर प्रेरित करें क्योंकि इससे उनमें सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देगा। सती ने प्रशिक्षिका के निःशुल्क समर्पण और कार्यशाला की महत्ता की भी सराहना की।

प्रशिक्षिका मीनाक्षी उप्रेती जोशी ने कार्यशाला की रूपरेखा और शास्त्रीय संगीत की प्रारंभिक शिक्षा तथा उसके महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में स्वरों की जानकारी और अलंकारिक तकनीकें सिखाईं, जिनमें प्रतिभागियों ने रुचि व लगन से भाग लिया। आयोजन में उभरते कलाकार हर्षित नेगी और प्रदीप कुवार्बी ने तबले व ढोलक पर संगत देकर सत्र को सजीव बनाया। इस बार कार्यशाला में कुल 35 प्रशिक्षार्थी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में श्रीमती रीता पांडे, श्रीमती विनीता खाती, श्रीमती सीमा भाकुनी, श्रीमती कमला कबड़वाल, श्रीमती शोभा कबड़वाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article हल्द्वानी में अमेज़न डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, शटर बंद होने से दो कर्मचारियों की जलकर मौत
Next Article दहेज़ के लिए अपनी पत्नी को उतारा मौ*त के घाट, पुलिस ने 24 घंटे में आ*रोपी का किया गिरफ्तार।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खैरना क्षेत्र की युवती पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची, निकली 8 माह की गर्भवती। हुई अस्पताल से फरार।
  • पिथौरागढ़ जा रही थी वैगनआर 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल
  • रानीखेत से लापता नाबालिग युवती किराये के कमरे से बरामद, रानीखेत पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।
  • रानीखेत महाविद्यालय में रचनात्मक प्रतियोगिता : कविता-कहानी में शगुन अव्वल, तिरंगा रंगोली में टीना-कंचन अव्वल
  • रानीखेत में 136वें मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की तैयारियां शुरू, 15 से 23 सितंबर तक होगा आयोजन।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

ताड़ीखेत में ब्लॉक प्रमुख के पद के लिए मुकाबला त्रिकोणीय हुआ। कौन कटेगा किसके वोट, इस बार सामने आएंगे नए समीकरण।

रानीखेत न्यूज़

आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से आयोजित हुआ।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत महाविद्यालय चुनाव में अध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष और सचिव पद पर होगी आमने सामने की टक्कर, अन्य चार पदों पर निर्विरोध चुना जान तय। प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी हुई।

रानीखेत न्यूज़

आपके गांव या क्षेत्र में कब आएगी गैस? रानीखेत गैस एजेंसी ने अगस्त माह के लिए गैस सिलेंडर रोस्टर प्लान जारी किया।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account