Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > एफडीए ने रानीखेत में मेडिकल स्टोरों पर सघन निरीक्षण, तीन प्रतिष्ठानों में बिक्री तत्काल बाधित

एफडीए ने रानीखेत में मेडिकल स्टोरों पर सघन निरीक्षण, तीन प्रतिष्ठानों में बिक्री तत्काल बाधित

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी June 27, 2026 2 Min Read
Share

एफडीए ने रानीखेत में मेडिकल स्टोरों पर सघन निरीक्षण, तीन प्रतिष्ठानों में बिक्री तत्काल बाधित

रानीखेत, 27 जून — खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने रानीखेत में सघन निरीक्षण अभियान चलाकर कई मेडिकल स्टोरों की जांच की। निरीक्षण के दौरान पाए गए नियम उल्लंघन के आधार पर तीन प्रतिष्ठानों में दवाओं के क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है और एक लाइसेंस के निलंबन अथवा निरस्तीकरण की सिफारिश की गई है।

ड्रग इंस्पेक्टर पूजा जोशी के नेतृत्व में संचालित इस अभियान में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम तथा संबंधित नियमों के अनुपालन की समग्र जाँच की गई। विभाग ने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों में गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइसेंस शर्तों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -

एफडीए ने कहा है कि निरीक्षण के दौरान संस्थानों में पंजीकृत फार्मासिस्ट की नियमित उपलब्धता, दवाओं का विधिसम्मत क्रय-विक्रय, आवश्यक अभिलेखों का संधारण तथा औषधि नियमों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। संबंधित प्रतिष्ठानों को कमियाँ सुधारने के लिए निर्धारित समय सीमा में अनुपालन रिपोर्ट विभाग को प्रस्तुत करने को कहा गया है। विभाग ने जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमित निरीक्षण और नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष के दौरे पर वरिष्ठ व्यापारी अजय बबली ने जताई आपत्ति, बताया एक तरफ़ा और व्यक्तिगत निर्णय।
Next Article तीन दिन का लम्बा वीकेंड – हल्द्वानी से लेकर नैनीताल, भीमताल, कैंची धाम तक की सड़के हुयी जाम, यात्रियों से वसूला जा रहा ज्यादा किराया। 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

रानीखेत में भाजपा युवा मोर्चा की जिला व मंडल टोली बैठक संपन्न। प्रदेश महामंत्री दीप कोस्यारी ने मार्गदर्शन किया।

रानीखेत न्यूज़

तीन दिन का लम्बा वीकेंड – हल्द्वानी से लेकर नैनीताल, भीमताल, कैंची धाम तक की सड़के हुयी जाम, यात्रियों से वसूला जा रहा ज्यादा किराया। 

रानीखेत न्यूज़

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष के दौरे पर वरिष्ठ व्यापारी अजय बबली ने जताई आपत्ति, बताया एक तरफ़ा और व्यक्तिगत निर्णय।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत से दिल्ली – बसों की कमी से चढ़ा युवा कांग्रेस का पारा, ज्ञापन सौंप अतिरिक्त बस सेवा की मांग।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?