
आपत्तिजनक वीडियो मामले में दुर्गा देवी ने रानीखेत पहुंच कर वाल्मीकि समुदाय से मांगी माफ़ी।
कुछ दिनों पूर्व सोशल मीडिया पर चर्चित हुए शीतलाखेत निवासी दुर्गा देवी के वीडियो प्रकरण में आज वाल्मीकि समाज रानीखेत द्वारा उन्हें माफ़ी दे दी गयी है। वाल्मीकि समाज द्वारा रानीखेत में मामले की लिखित शिकायत की गयी थी, जिसके बाद आज दुर्गा देवी आज रानीखेत के मॉल रोड में पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंची और वाल्मीकि समाज से माफ़ी मांगी। लिखित माफीनामे के बाद ये प्रकरण आज समाप्त हो गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में वाल्मीकि रानीखेत के अलावा भवाली और अल्मोड़ा से भी कई प्रतिनिधि पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी के समक्ष विषय पर बातचीत की गयी। वाल्मीकि समाज ने कहा कि वह स्वच्छ दिल से महिला को माफ़ कर रहे हैं और इसके आगे कोई भी कार्यवाही नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि दुर्गा देवी आगे से कोई भी आपत्तिजनक वीडियो नहीं बनाएंगी और ना ही कभी ऐसी भाषा का प्रयोग करेंगी। वाल्मीकि समाज ने दुर्गा देवी पर 51 रूपये का अर्थदंड भी लगाया जिसे वाल्मीकि समाज के मंदिर में दान दिया गया। इस वार्ता में सिकंदर पवार, जगदीश कुमार, मोहित राजौरिया, अजय कुमार, नितिन सरोई, राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।
