Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > आंगनबाड़ी और डिलीवरी के बकाये पैसे भेजने के नाम पर महिला के खाते से उड़ाए 37,540 रुपये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

आंगनबाड़ी और डिलीवरी के बकाये पैसे भेजने के नाम पर महिला के खाते से उड़ाए 37,540 रुपये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी July 20, 2026 2 Min Read
Share

आंगनबाड़ी और डिलीवरी के बकाये पैसे भेजने के नाम पर महिला के खाते से उड़ाए 37,540 रुपये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

रानीखेत के निकटवर्ती क्षेत्र में एक चतुर साइबर ठग ने आंगनबाड़ी व डिलीवरी के रुके हुए सरकारी भत्ते का झांसा देकर एक महिला से 37,540 रुपये ठग लिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंलगी गांव की रहने वाली पीड़िता के मोबाइल पर नौ अप्रैल को उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से कॉल आई।

कॉल करने वाले ने बताया कि उसके खाते में आंगनबाड़ी और डिलीवरी के बकाये पैसे भेजे जा रहे हैं और प्रक्रिया पूरी करने के लिए कुछ तकनीकी जानकारी चाहिए। संदिग्ध ने गूगल पे के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करने और बैंक बैलेंस चेक कराने का कहकर महिला को भ्रमित किया।

जब पीड़िता ने एसबीआई, बग्वाली पोखर शाखा में अपना खाता देखा तो उसमें से 37,540 रुपये बिना अनुमति गायब थे। धनराशि गायब होने का मामला सामने आने पर पीड़िता रविवार को कोतवाली पहुंची और शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश के आधार पर बैंक-प्रक्रियाएँ न करने की अपील की है।

- Advertisement -

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article खेल राज्य मंत्री मोहन पाठक के रानीखेत आगमन पर कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

खेल राज्य मंत्री मोहन पाठक के रानीखेत आगमन पर कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में कांग्रेस की श्रीराम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का हुआ आयोजन। जनता के बीच जाकर जनजागरण अभियान चलाएगी कांग्रेस।

रानीखेत न्यूज़

हॉकी प्रतियोगिता में गनियादोली की टीम बनी विजेता। स्वर्गीय राम किशन मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का हुआ समापन।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, न्याय पंचायत स्तर पर प्रभारी किये नियुक्त।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?