Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया, पहला शैक्षणिक सत्र शुरू। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को दिए गए पुरुस्कार।

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया, पहला शैक्षणिक सत्र शुरू। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को दिए गए पुरुस्कार।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
August 29, 2026
2 Min Read
Share

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया, पहला शैक्षणिक सत्र शुरू। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को दिए गए पुरुस्कार।

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय और मानसखंड खेल परिसर के प्रथम चरण के **43.50 करोड़ रुपये** के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रीड़ा विश्वविद्यालय प्रदेश के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल शिक्षा, आधुनिक प्रशिक्षण और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को देश की अग्रणी खेल शक्तियों में शामिल कर खेलभूमि के रूप में पहचान दिलाना है।

- Advertisement -

कार्यक्रम में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। वर्ष 2024 के लिए एथलेटिक्स की अंकिता को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न और लोकेश चौधरी को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया गया। वर्ष 2025 के लिए शूटिंग के अभिनव देशवाल को खेल रत्न, मुकेश शर्मा को द्रोणाचार्य तथा मुकेश चंद्र बेलवाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया। दिव्यांग श्रेणी में शूटर शौर्य सैनी को हिमालय रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने उदीयमान खिलाड़ियों को डीबीटी के माध्यम से खेल छात्रवृत्ति भी प्रदान की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 23 नई हाईटेक खेल अकादमियां विकसित करने, ‘एक जनपद-एक खेल’ योजना को बढ़ावा देने और खेल प्रतिभाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता **29 खिलाड़ियों को अब तक सरकारी सेवा में नियुक्ति** दी जा चुकी है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के राष्ट्रीय खेलों और ओलंपिक-2036 को ध्यान में रखते हुए सरकार विशेष रोडमैप पर काम कर रही है। खिलाड़ियों की फिटनेस के नियमित मूल्यांकन के लिए ‘मौली एआई एप्लीकेशन’ भी विकसित किया गया है। कार्यक्रम में खेल मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय भट्ट समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गाँधी ने फिर उठाया हल्द्वानी में खड़गे की सभा स्थल के शुद्धिकरण का मामला, एससी-एसटी एक्ट में एफआईआर की मांग।
Next Article उत्तराखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स मीट में एपीएस रानीखेत की प्रिय ने जीता स्वर्ण, तनुजा को कांस्य।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • चौकुनी – दुगौड़ा रोड डामरीकरण नहीं हुआ तो विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी, 12 से अधिक गांवों को जोड़ती है रोड।
  • उत्तराखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स मीट में एपीएस रानीखेत की प्रिय ने जीता स्वर्ण, तनुजा को कांस्य।
  • मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया, पहला शैक्षणिक सत्र शुरू। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को दिए गए पुरुस्कार।
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गाँधी ने फिर उठाया हल्द्वानी में खड़गे की सभा स्थल के शुद्धिकरण का मामला, एससी-एसटी एक्ट में एफआईआर की मांग।
  • रानीखेत में चौराहे पर रखा चूल्हा और पतीला, महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला फूंका

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

अल्मोड़ा जिले की अंडर 16 बालक क्रिकेट टीम के लिए 13 और 14 अगस्त को होंगे ट्रायल, इन दस्तावेजों के साथ यहाँ कर सकते हैं संपर्क।

कुमाऊँ न्यूज़

घर में सो रही वृद्धा पर तेंदुवे ने किया हमला, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफेर।

कुमाऊँ न्यूज़

जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए रची 8 लाख की डकैती, हल्द्वानी में हुई लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 31 हजार की नकदी और चार जिंदा कारतूस बरामद

कुमाऊँ न्यूज़

एसएसपी ने नशा तस्करों और साइबर ठगों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए, रानीखेत के विनोद फर्त्याल और कमल गोस्वामी बने ‘Employee of the Month’

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account