Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > विश्व हिन्दू परिषद् ने रानीखेत में दुर्गावाहिनी शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। बड़ी संख्या में लोगों ने किया प्रतिभाग।

विश्व हिन्दू परिषद् ने रानीखेत में दुर्गावाहिनी शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। बड़ी संख्या में लोगों ने किया प्रतिभाग।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी September 26, 2025 3 Min Read
Share

विश्व हिन्दू परिषद् ने रानीखेत में दुर्गावाहिनी शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। बड़ी संख्या में लोगों ने किया प्रतिभाग।

बृहस्पतिवार 25-09-2025 को विश्व हिन्दू परिषद् जिला रानीखेत द्वारा दुर्गाष्टमी कार्यक्रम के अन्तर्गत मातृशक्ति दुर्गावाहिनी, दुर्गा शक्ति पूजा, दुर्गावाहिनी शोभायात्रा और मातृशक्ति दुर्गावाहिनी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सम्मानित अतिथियों द्वारा गांधी चौक स्थित मां दुर्गा की पूजा आरती और भोग लगाने से की गई उसके बाद शोभायात्रा में दुर्गावाहिनी की बालिकाओं द्वारा गणवेश में आकर्षक पथ संचलन के साथ ही साथ मां दुर्गा की भजन मंडली और बालिकाओं द्वारा स्थानीय कुमाऊंनी छोलिया की पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया . शोभायात्रा का समापन स्थानीय सभागार में मातृशक्ति दुर्गावाहिनी सम्मान समारोह के साथ किया गया।

 

- Advertisement -

सभागार में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया जिसका संचालन चन्द्रा कोहली दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका जिला मंत्री और नगर सह मंत्री मिनाक्षी नेगी पन्त द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति जिला संयोजिका ममता रावत द्वारा की गई कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ज्योति शाह मिश्रा द्वारा की गई कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला रानीखेत के जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पन्त और कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद प्रांत संयोजिका पूजा लटवाल थी ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत गीत के साथ ब्लाक प्रमुख ताड़ीखेत, जिला पंचायत सदस्य शांति उप्रेती, बीना बिष्ट सहित उपस्थित सभी महिला क्षेत्र पंचायत और महिला ग्राम प्रधान अतिथियों का सम्मान किया गया उसके बाद मुख्य वक्ता द्वारा पूजा लटवाल द्वारा संबोधित किया गया उसके बाद मुख्य अतिथि ज्योति शाह मिश्रा और विशिष्ट अतिथी हर्षवर्धन पन्त द्वारा सभी लोगों को संबोधित किया गया इसके बाद अध्यक्षीय भाषण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद रानीखेत जिला सह संयोजक रवी सत्यवली, नगर विश्व हिन्दू परिषद अध्यक्ष नवल किशोर पाण्डेय , दिगम्बर मनराल, गौरव तिवारी, त्रिलोचन भट्ट, अमित जोशी, पंकज अग्रवाल, गिरीश जोशी, राज अधिकारी, पराशर तिवारी, निर्धारण बिष्ट नवीन पन्त, अमित माहेशवरी , हिमांशु कुमार , जगदीश बिष्ट, भरत सिंह बिष्ट, अजय पुनेठा, कमल कुमार, विपिन कुमार भार्गव, हेम चन्द्र, उर्मिला मेहरा, गीता पंवार, पुष्पा तिवारी, गोपाल उप्रेती, ललिता कुवार्बी आदि उपस्थित थे।।

- Advertisement -
https://ranikhetnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-26-at-9.43.27-PM.mp4
https://ranikhetnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-26-at-9.44.19-PM.mp4

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article हल्द्वानी के इस अस्पताल में पथरी के साधारण ऑपरेशन के दौरान हो गई मरीज की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा।
Next Article रानीखेत के पनघट में संपन्न हुई संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, योगेश , दीपक , चिराग , जितेंद्र प्रथम स्थान पर रहे।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

विधायक नैनवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ देखा बजट का प्रसारण, बजट पर चर्चा कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत न्यूज़ की खबर का हुआ बड़ा असर, 25 साल बाद एक ही दिन में मिल गया बिजली कनेक्शन, जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने लिया खबर का संज्ञान।

रानीखेत न्यूज़

गरीब दलित विधवा महिला को 25 साल में भी बिजली नहीं दे सकी सरकार, मंत्री रेखा आर्य की विधानसभा में दलित महिला की नहीं हो रही सुनवाई।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में में इस बार भी फागोत्सव भव्य रूप में मनाया जाएगा, बाजार में निकलेगी शोभा यात्रा, स्वांग प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?