
रानीखेत के पनघट में संपन्न हुई संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, योगेश , दीपक , चिराग , जितेंद्र प्रथम स्थान पर रहे।
प्राथमिक विद्यालय पनघट में संघ स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में निकटवर्ती विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम सभा फल्द्वाड़ी की प्रधान सोनू आर्या रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। 50 मीटर दौड़ – योगेश कुमार, 100 मीटर दौड़ – दीपक , 200 मीटर दौड़ – चिराग , 400 मीटर दौड़ – जितेंद्र प्रथम स्थान स्थान पर रहे।

इस अवसर पर प्रकाश चन्द्र तिवारी, नवीन कुमार, यशोदा आर्या, परशुराम सिंह, दीपा टम्टा, रमा रानी, चंद्र प्रसाद, मीना, बालवीर प्रसाद, अनिल जोशी, प्रभा टोली , गंगा पंत सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साह और उमंग के साथ हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता ने न केवल बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाया बल्कि क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरित किया।


