
बिग ब्रेकिंग न्यूज़ : रानीखेत में कार खाई में गिरी , एक की मौत दो हायर सेंटर रेफेर किये गए।
रानीखेत के ताड़ीखेत में एक दर्दनाक हादसे में खाई में जा गिरी जिसमे एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी वही आल्टो कार में सवार अन्य दो की हालत गंभीर बनी हुयी है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफेर कर दिया गया है। जबकि तीसरे व्यक्ति को सामान्य छोटे आई हैं।

प्राप्त जानकरी के अनुसार आज शनिवार की सुबह 10 बजे रानीखेत से ताड़ीखेत जा आल्टो कार यूके 18- 4995 ताड़ीखेत पहुंचने से कुछ पहले ही हैडिल गेट के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरि। वाहन में ४ लोगों के बैठे थे। जिसमे ऐराडी निवासी कुशल सिंह 87 वर्ष की मृत्यु हो गयी जबकि अनुराधा बिष्ट 45 वर्ष , वाहन चालक लाखन सिंह एवं करन राजोरिया घायल हो गए। हादसे के बाद सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताड़ीखेत लाया गया व दो गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफेर किया गया है।

