
आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी रेजिंग डे पर रानीखेत के आर्मी पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्ण आयोजन
रानीखेत, 29 अप्रैल 2026: आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में बुधवार को आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी (AWES) रेजिंग डे अनुशासन, उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्रॉस कंट्री रेस से हुआ, जिसे प्राचार्य कमलेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
क्रॉस कंट्री रेस में वरिष्ठ बालिका वर्ग में तनुजा (नंदा देवी सदन) ने प्रथम, भावना रौतेला (कामेट सदन) ने द्वितीय तथा संजना (त्रिशूल सदन) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वरिष्ठ बालक वर्ग में नैतिक अलमिया (नंदा देवी हाउस) ने प्रथम, अमन राणा (कामेट हाउस) ने द्वितीय तथा मोहित (नंदा देवी हाउस) ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इसके बाद विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने अनुशासन, एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। प्राथमिक विभाग के लिए लेमन रेस, रस्साकशी, स्प्रिंग बॉल जैसे मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। कैंट स्कूल रानीखेत के छात्रों ने भी भाग लेकर आयोजन को भव्य बनाया।

इस अवसर पर विद्यालय के हेम चंद्र पंत, ब्रिजेश जोशी,किरण जोशी, कमल पांडे, आशा बिष्ट, गीता लूंठी, रचना सिंह, दीप्ति भंडारी, वैष्णवी, भावना पांडे, भावना बिष्ट, सोनाली, शांति पंत, मेघा कुमारी, मोनिका बिष्ट, कैलाश चंद्र, रश्मि तिवारी, दिनेश पाठक सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का सफल संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सैम हार्वर्ड सिंह तथा भूपेंद्र सिंह परिहार के निर्देशन में किया गया।

अंत में विद्यालय गान से समापन हुआ। प्राचार्य कमलेश जोशी ने विजेताओं को बधाई दी और खेलों व अनुशासित जीवन का महत्व बताया। प्राचार्य कमलेश जोशी ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को खेलों के महत्व एवं अनुशासित जीवन की प्रेरणा दी।
