
पार्किंग में अचानक भड़की आग, दो वाहन जलकर हुए ख़ाक, पार्किंग स्थल पर आग बुझाने वाले उपकरणों की कमी मिली।
अल्मोड़ा नगर में आज शाम एक दुर्घटना में दो वाहन आग की भेंट चढ़ गए। शिखर तिराहे के पास स्थित नगर निगम का कार और दो पहियां वाहनों के पार्किंग स्थल में ये घटना हुयी है। बताया जा रहा है कि पार्किंग में पिछले कई महीनो से एक आल्टो कार खड़ी थी, जिसमे अचानक आग लग गयी। कुछ ही देर में आग इतनी तेज भड़क गई कि साथ साथ खड़ी दूसरी कार ने भी आग पकड़ ली। हालांकि आस पास कड़ी अन्य कारों को वहां से हटाकर बचा लिया गया।

घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड वाहन घटना स्थल पर पहुंचे पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दोनों वाहन जलकर नष्ट थे। पैकिंग स्थल पर आग से सुरक्षा उपाय की पोल भी खोल दी है। बताया जा रहा है की पार्किंग में आग बुझाने के उपकरणों की कमी थी। केवल एक दो उपकरण ही पाए गए और वो नहीं कर रहे थे। पार्किंग संचालक का कहना है कि कई बार नगर पालिका को आग बुझाने के उपकरणों के लिए लिखा गया था लेकिन पालिका ने कोई ध्यान नहीं दिया। वही पुलिस ने कहा है कि इस मामले की जांच की जाएगी।

