
अग्निवीर भर्ती में जाने वाले युवको को भर्ती से पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण देगी उत्तराखंड सरकार। सरकार ने जारी की एसओपी, क्या रखे गए है नियम आप भी जानिए।
उत्तराखंड सरकार अग्नि वीर भरती में होने वाले युवाओं को भरती से पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण देने की तैयारी कर चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार कर ली है। इसके तहत खेल विभाग 13 जिलों में निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करेगा।

इसके लिए सरकार ने कुछ नियम एवं शर्ते निर्धारित किये है, जो की इस प्रकार हैं :-
- प्रशिक्षण के लिए इच्छुक युवक-युवतियों को उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी होना या राज्य के किसी संस्थान में अध्ययनरत/सेवारत होना अनिवार्य है।
- न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल परीक्षा में 45% अंक तथा प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक होना जरूरी है।
- आयु 16 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- जिला खेल कार्यालय या जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण आवश्यक है।
- प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
- प्रशिक्षण के समय खेल किट (टी-शर्ट, नेकर, स्पोर्ट्स शूज, मौजा) पहनना अनिवार्य है।
- शरीर पर कोई टैटू या अप्राकृतिक स्थायी निशान नहीं होना चाहिए।
- प्रशिक्षण विभागीय प्रशिक्षकों द्वारा खेल स्टेडियम/खेल मैदान में दिया जाएगा।
प्रारंभ में खेल विभाग के उपलब्ध प्रशिक्षकों से निशुल्क प्रशिक्षण होगा, भविष्य में विशेष प्रशिक्षक नियुक्त करने की योजना है। साथ ही, सरकार ने अग्निवीरों को सेवाकाल पूर्ण होने के बाद प्रदेश की सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने का भी निर्णय लिया है। इस पहल से प्रदेश के युवा सेना में शामिल होकर देश की सेवा कर सकेंगे और अपनी सैन्य परंपरा को आगे बढ़ा सकेंगे।यह पूरी योजना युवाओं को सेना में भर्ती से पूर्व मजबूती से तैयार करने के लिए है, ताकि वे अपनी भर्ती प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन कर सकें और देश की सेवा में योगदान दे सकें।
