Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > गढ़वाल न्यूज़ > एनसीसी प्रशिक्षक और एक शिक्षक पर लगा छात्रा से छेड़खानी का आरोप, विद्यालय में हंगामा और मारपीट।

एनसीसी प्रशिक्षक और एक शिक्षक पर लगा छात्रा से छेड़खानी का आरोप, विद्यालय में हंगामा और मारपीट।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
July 23, 2026
2 Min Read
Share

एनसीसी प्रशिक्षक और एक शिक्षक पर लगा छात्रा से छेड़खानी का आरोप, विद्यालय में हंगामा और मारपीट।

उत्तरकाशी, 23 जुलाई 2026 — मनेरी थाना क्षेत्र के एक राजकीय विद्यालय में बुधवार को एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान एक छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विद्यालय के एक शिक्षक व एनसीसी अधिकारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक ने छात्रा से कहा कि एनसीसी अधिकारी उसे बुला रहे हैं। जब छात्रा शिक्षक के साथ एनसीसी कक्ष में गई, तो वहां मौजूद दोनों पर आरोप है कि उन्होंने उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। छात्रा किसी तरह कक्ष से निकलकर अपनी क्लास पहुंची और रोते हुए अपनी महिला शिक्षिका को घटना बताई। बाद में उसने परिजनों को भी जानकारी दी।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक व स्थानीय लोग विद्यालय पर जमा हो गए और हंगामा हुआ; कुछ लोगों ने दोनों आरोपियों से हाथापाई भी की। तनाव बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित की। बाद में पीड़िता के पिता मनेरी थाने जा कर लिखित शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज की।

पुलिस ने कहा है कि टीम सभी साक्ष्य और बयानों को एकत्र कर रही है तथा अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। उत्तरकाशी की पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच तेज़ रखने और सबूतों के आधार पर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में पेपर लीक, दो परीक्षाएं रद्द, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
Next Article रानीखेत में 27 जुलाई से शुरू होने वाली आर्मी भर्ती रैली, सेना अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर शुरू की तैयारियां।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हल्द्वानी के दो दिवसीय दौरे में नितिन नवीन ने सभी वर्गों को साधने के किये प्रयास,संगठन कसा, युवा और पूर्व सैनिकों से संवाद।
  • भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर रानीखेत में निकली प्रभात फेरी, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुति।
  • गनियाद्योली-सिंगोली मार्ग पर खतरा, टूटे कॉजवे और सुरक्षा दीवारें, डीएम से कार्रवाई की मांग।
  • भाजपा में अंदरूनी खींचतान! मंत्री टम्टा के पहुंचने से पहले ही ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा ने कर दिया मूर्ती का उद्घाटन।
  • विज्ञान पुरोधा पुरस्कार से सम्मानित हुए रा० इ० का०मजखाली के प्रधानाचार्य दिनेश चन्द्र टम्टा

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

गैरसैण में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने किया जबरदस्त प्रदर्शन, हालत काबू करने में पुलिस के पसीने छूटे।

गढ़वाल न्यूज़

चमोली में बदल फटने से मची तबाही , 10 लोग हुए लापता, 6 मकान क्षतिग्रस्त, राहत एवं बचाव शुरू। देखिये वीडियो।

गढ़वाल न्यूज़

दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में गिरफ्तार कुक केशर नेगी को मिली जमानत।

गढ़वाल न्यूज़

BJP विधायक के नाम से वायरल पत्र पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने की SIT जांच की मांग

गढ़वाल न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account