
पुलिस व SOG ने दबोचे 02 गांजा तस्कर, लगभग 8 लाख से अधिक कीमत का 33 KG गांजा बरामद हुआ।
भतरौंजखान पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है। भतरौजखान पुलिस टीम व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा आज तड़के चौकी भिकियासैंण के पास चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- UK-06-CB-7518 पिकप से 03 कट्टो में कुल 32.910 कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद हुआ। पिकप में सवार राजा और मलकीत को गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई तथा वाहन को सीज किया गया है।

पूछताछ में मलकीत ने बताया कि वह और उसका साथी हरजीत सिंह इस माह 11/12 अक्टूबर को स्विफ्ट कार से गांजा लेकर काशीपुर जा रहे थे, पुलिस द्वारा पीछा करने पर हम कार को छोड़कर भाग गये थे। हरजीत पिछले दिनों रामनगर में गांजा तस्करी में गिरफ्तार हुआ है। आज भी हम लोग सराईखेत से गांजा लेकर काशीपुर जा रहे थे। पुलिस द्वारा गांजा बेचने और खरीदने वालों के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. राजा उम्र-25 वर्ष पुत्र मनोज प्रसाद निवासी डी0ए0वी0 स्कूल बेरिया रोड बाजपुर उ0सि0नगर
2. मलकीत सिंह उम्र-32 वर्ष पुत्र कृपाल सिंह निवासी वार्ड नंबर-1 कुमायूँ कालौनी थाना काशीपुर जिला उधम सिंह नगर
पुलिस टीम-
1. उपनिरीक्षक श्री संजय जोशी, चौकी प्रभारी भिकियासैण
2. हेड कानि0 श्री शमीम अहमद,भिकियासैण थाना भतरौजखान
3. हेड0कानि0 श्री अवधेश कुमार एसओजी अल्मोड़ा
4. कानि0 श्री गणेश दत्त, एसओजी अल्मोड़ा
