Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > बड़ी खबर : हल्द्वानी में हिरासत में लिए गए मौलाना और एक अन्य व्यक्ति को NIA ने दी क्लीन चिट, दिल्ली ब्लास्ट से कोई सम्बन्ध ने मिलने पर सम्मानपूर्वक परिवार और मस्जिद कमिटी के सुपुर्द किया।

बड़ी खबर : हल्द्वानी में हिरासत में लिए गए मौलाना और एक अन्य व्यक्ति को NIA ने दी क्लीन चिट, दिल्ली ब्लास्ट से कोई सम्बन्ध ने मिलने पर सम्मानपूर्वक परिवार और मस्जिद कमिटी के सुपुर्द किया।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी November 30, 2025 2 Min Read
Share

Contents
बड़ी खबर : हल्द्वानी में हिरासत में लिए गए मौलाना और एक अन्य व्यक्ति को NIA ने दी क्लीन चिट, दिल्ली ब्लास्ट से कोई सम्बन्ध ने मिलने पर सम्मानपूर्वक परिवार और मस्जिद कमिटी के सुपुर्द किया।इधर देर रात नैनीताल पुलिस की ओर से बयान सामने आया है, जो की इस प्रकार से है –

बड़ी खबर : हल्द्वानी में हिरासत में लिए गए मौलाना और एक अन्य व्यक्ति को NIA ने दी क्लीन चिट, दिल्ली ब्लास्ट से कोई सम्बन्ध ने मिलने पर सम्मानपूर्वक परिवार और मस्जिद कमिटी के सुपुर्द किया।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा हल्द्वानी में शनिवार देर रात पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए बनभूलपुरा की बिलाली मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद आसिम क़ासमी और उजाला नगर निवासी एक इलेक्ट्रीशियन को पूरी तरह क्लीन चिट दे दी है। जिसके बाद नैनीताल पुलिस ने भी आधिकारिक बयान जारी किया है।

बताया गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर दोनों लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई, जिसके बाद किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि न पाए जाने पर उन्हें सम्मानपूर्वक सुपुर्द कर दिया गया। मस्जिद कमिटी और परिवार के लोगों को सुपुर्द किये जाने से पहले पुलिस ने दोनों का बेस अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया और इसके बाद बिलाली मस्जिद कमेटी के सुपुर्द किया गया। पूरे घटनाक्रम में एजेंसियों ने आवश्यक प्रक्रिया का पालन करते हुए पूछताछ को पूरी तरह गोपनीय और पेशेवर अंदाज़ में संचालित किया।

- Advertisement -

शनिवार की देर रात यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और देहरादून एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में की गई थी, जिसने शहर में हलचल मचा दी थी। लेकिन अब दोनों व्यक्तियों को क्लीन चिट दिए जाने के साथ स्थिति स्पष्ट हो गई है की इन लोगों का दिल्ली ब्लास्ट से कोई सम्बन्ध नहीं है।

इधर देर रात नैनीताल पुलिस की ओर से बयान सामने आया है, जो की इस प्रकार से है –

जनपद पुलिस, STF व केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी की अगुवाई में बीती देर रात्रि बनभूलपुरा क्षेत्र में 02 व्यक्तियों से नियमानुसार पूछताछ हेतु *राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी* एकत्र की गई। इसी क्रम में नैनीताल में तल्लीताल क्षेत्र में भी एक व्यक्ति से पूछताछ की गई।

इनसे जुड़े विभिन्न बिंदुओं व पहलुओं पर संयुक्त रूप से विस्तृत पूछताछ के उपरांत सम्बंधित व्यक्तियों को पुनः नियमानुसार सुपुर्द किया जा रहा है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article विधानसभा परिसीमन 2026 : अगर पहाड़ की सीट घटकर 28 और मैदान की सीट हो जाए 42 , जब सत्ता का रास्ता मैदान से होकर जायेगा तो फिर कैसे और कौन करेगा पहाड़ की बात? ये डरावना आंकड़ा 2026 में हो सकता है सच, पढ़िए हमारा विशेष लेख विस्तार से।
Next Article रानीखेत के मो० अज़ीम मुस्तुफा बने सहायक सांख्यिकी अधिकारी, 52वीं रैंक हासिल की। क्षेत्रवासियों में दी बधाई।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

द्वाराहाट से लापता नाबालिग बालिका गुड़गांव से हुई बरामद, युवक पर लगा पोक्सो एक्ट।

कुमाऊँ न्यूज़

ट्रक स्कूटी की टक्कर में अल्मोड़ा निवासी युवक की दर्दनाक मौत। ट्रक चालक हुआ फरार।

कुमाऊँ न्यूज़

थाना भतरौजखान की त्वरित कार्यवाही से गुमशुदा युवती को सकुशल किया बरामद

कुमाऊँ न्यूज़

द्वाराहाट से लापता मानसिक रुप से अस्वस्थ युवती को पुलिस ने 07 घंटे के भीतर मोहान से किया बरामद।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?