
रानीखेत के मो० अज़ीम मुस्तुफा बने सहायक सांख्यिकी अधिकारी, 52वीं रैंक हासिल की। क्षेत्रवासियों में दी बधाई।
रानीखेत के मो० अज़ीम मुस्तुफा ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। मो० अज़ीम ने इस परीक्षा में 52वीं रैंक हासिल की है, जिसके बाद उनके परिवार, शुभचिंतकों और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रियाओं को तेज किए जाने के बीच यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा बनी है। मो० अज़ीम मुस्तुफा ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया तथा कहा कि निरंतर अध्ययन और धैर्य किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने की कुंजी है।

स्थानीय लोगों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि रानीखेत के युवाओं की प्रतिभा लगातार प्रदेश स्तर पर पहचान बना रही है। क्षेत्रवासियों ने मो० अज़ीम मुस्तुफा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

