
रानीखेत में साढ़े सोलह लाख का गांजा पकड़ा गया, टूरिस्ट बनकर लगेज बैगों में गांजा भरकर ले जा रहे थे 03 शातिर तस्कर।
रानीखेत पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुबह सवेरे चेकिंग के दौरान रानीखेत पुलिस ने 16.5 लाख से अधिक कीमत का 66 KG गांजा बरामद किया है। तस्कर टूरिस्ट बनकर लगेज बैग में गांजा भरकर ले जा रहे थे।

आज 09 फरवरी की सुबह कोतवाली रानीखेत व एसओजी पुलिस टीम द्वारा अशोक द्वार के पास चैकिंग के दौरान रानीखेत से हल्द्वानी की ओर जा रही सफेद रंग की हुडंई औरा कार UP23 BT 0365 मे सवार 03 तीन युवकों के कब्जे से कुल 66.288 Kg गांजा बरामद किया गया। तीनों अभियुक्तों विकाश उम्र 25 वर्ष निवासी-काशीपुर, नमोल सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी – काशीपुर, जसपाल सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी नानकमत्ता को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली रानीखेत में NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई एवं कार को सीज किया गया।

चेकिंग के दौरान रोके जाने पर चालक ने गाड़ी में टूरिस्ट होने और ट्रॉली बैगों में लगेज होना बताया, चेक करने पर बैगों में लगेज की जगह गांजा भरा मिला, तीनों शातिर तस्कर गांजा सराईखेत क्षेत्र से ठाकुरद्वारा मुरादाबाद की ओर ले जा रहा थे, जिसे ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. विकाश उम्र 25 वर्ष पुत्र अजय सिंह निवासी-काशीपुर,खरमासी जनपद- उधम सिंह नगर
2. अनमोल सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र बरीयाम सिंह, निवासी-ग्राम रामनगर रोड रम्पूरा काशीपुर जनपद- उधम सिंह नगर
3. जसपाल सिंह उम्र 23 वर्ष पुत्र विक्रम सिंह, निवासी- ग्राम प्रतापपुर न0 7 थाना नानकमत्ता जनपद- उधम सिंह नगर
पुलिस टीम :-
1. उपनिरीक्षक श्री बृजमोहन भट्ट कोतवाली रानीखेत
2. हेड कानि0 श्री अवधेश कुमार एसओजी
3. कानि0 श्री कमल गोस्वामी कोतवाली रानीखेत
4. कानि0 श्री देवेन्द्र सिंह कोतवाली रानीखेत
5. होमगार्ड श्री मनोज सिंह करायत कोतवाली रानीखेत
