
हल्द्वानी में तेज रफ्तार बाइक सवार ने रिक्शा चालक को टक्कर मार ले ली जान। हल्द्वानी में रोज हो रही है सड़क दुर्घटनाएँ, पुलिस हो रही नाकाम।
कुमाऊँ के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में सड़क दुर्घटनाओं के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं, हालत ये हो गई है कि लगभग रोज ही हल्द्वानी में कहीं ना कहीं दुर्घटना हो रही है और लोगों के मारे जाने का सिलसिला लगातार चल रहा है। ताज़ा मामले में बीती रात एक नशे में धुत्त बाइक सवार ने तेज़ रफ़्तार में एक हाथ रिक्शा चालक को टक्कर मार दी, इलाज के दौरान आज युवक की मौत हो गई।
बीती रात्री 11 मार्च को करीब साढ़े दस बजे नैनीताल मार्ग पर बेस अस्पताल के समीप एक पल्सर बाइक (नंबर: यूके 04 एएन 5778) के चालक द्वारा वाहन को अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए रिक्शा को टक्कर मार दी गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिक्शा चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया और सड़क पर रिक्शा चालक का खून बाह गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार भी घायल हुआ है।
घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को उपचार हेतु तत्काल बेस अस्पताल में भर्ती किया गया। हालत बिगड़ने पर रिक्शा चालक नरेश सिंह (उम्र 25 वर्ष), पुत्र हरीश सिंह, निवासी तारा टेंट हाउस, लाल डांठ, हल्द्वानी को बेस अस्पताल से सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया था, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार सूरज बिष्ट (उम्र 25 वर्ष), पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट, निवासी गजर, थाना मुक्तेश्वर का भी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है, जहाँ इनका उपचार चल रहा है।
ऐसे में हल्द्वानी पुलिस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। किसी घटना के बाद पुलिस चेकिंग अभियान तो चलाती है। लेकिन वह अभियान सड़क किनारे खड़े होकर DL , RC और इंश्योरेंस चेक करने से आगे नहीं बढ़ पाते हैं। पुलिस के पास तेज रफ़्तार, नियम तोड़ कर वाहन चलने वालों पर अंकुश लगाने का कोई समाधान नज़र नहीं आ रहा है।
