
रानीखेत: लव जिहाद व धर्मांतरण के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद का जिला स्तरीय प्रदर्शन, प्रवासी बैठक में जागरूकता अभियान की रूपरेखा।
रानीखेत, 17 अप्रैल 2026: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिला रानीखेत इकाई ने देशव्यापी लव जिहाद, धर्मांतरण और सुनियोजित सनातन विरोधी गतिविधियों के खिलाफ जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में वक्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी जारी की कि यदि रानीखेत में जिहादी गतिविधियां पाई गईं तो प्रशासन कठोर कार्रवाई करे, अन्यथा संगठन उग्र प्रदर्शन करेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन पंत ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री विपिन भार्गव ने किया। इसमें जिला कोषाध्यक्ष रघुवर सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष नवल किशोर पांडे, नगर उपाध्यक्ष दिगंबर सिंह मनराल, नगर प्रचार प्रसार प्रमुख पाराशर तिवारी, तथा कार्यकर्ता मनमोहन मेहरा, हेमचंद्र, पवन कुमार, दीपक मवाड़ी, नीरज तिवारी समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
पिछले दिन 16 अप्रैल को विहिप द्वारा आयोजित एकदिवसीय प्रवासी बैठक में संगठन के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता प्रांत सह-मंत्री जगदीश पांडे ने सूचना तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में घर-घर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, जिसमें ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों की महिलाओं को जिहादी गतिविधियों से बचाने पर फोकस रहेगा।

इस बैठक का संचालन जिला मंत्री विपिन भार्गव ने किया तथा अध्यक्षता नगर अध्यक्ष नवल किशोर पांडे ने की। इसमें नगर मंत्री नवीन पंत, नगर प्रचार प्रसार प्रमुख पारस तिवारी, कार्यकर्ता मनमोहन महर, मातृशक्ति आरती अग्रवाल, दुर्गावाहिनी तृप्ति अग्रवाल, अनन्या अग्रवाल सहित नगर कार्यकारिणी मौजूद रही।

