
रानीखेत के नरेश डोबरियाल ने चमोली में हाफ मैराथन में हासिल किया दूसरा स्थान।
फॉर चैरिटी’ हाफ मैराथन में रानीखेत के नरेश डोबरियाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 21 किमी की दौड़ 1 घंटे 40 मिनट में पूरी की। इस प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व सैन्य अधिकारी और अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा ट्रेल रनर कलम सिंह बिष्ट द्वारा किया गया था।

वंचित वर्गों की सहायता के उद्देश्य से आयोजित इस दौड़ में 21 किमी, 10 किमी और 3 किमी फन रन की श्रेणियां रखी गई थीं, जिसमें सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य हिमालयी क्षेत्रों के जरूरतमंद बच्चों को खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य के अवसर उपलब्ध कराना है। साथ ही यह आयोजन खेल पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय रोजगार सृजन में भी सहायक होगा। नरेश की इस उपलब्धि पर रानीखेत में खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

