
पेड़ गिरने से बंद हुआ रानीखेत अल्मोड़ा मार्ग, फायर रेस्क्यू टीम ने यातायात सुचारु करवाया।
रानीखेत, 3 मई 2026 : आज कठपुड़िया क्षेत्र के पास सड़क पर एक विशाल पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई और दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा था।

फायर स्टेशन रानीखेत को सूचना मिलते ही फायर रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। वहां पहुंचकर टीम ने वुडन कटर मशीन की मदद से सावधानीपूर्वक पेड़ को काटा और सड़क से हटा दिया। फायर कर्मियों की त्वरित और कुशल कार्रवाई से मार्ग शीघ्र सुचारु हो गया तथा यातायात सामान्य बहाल हो गया।

