Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > हल्द्वानी में निकाली गयी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की शव यात्रा, पुलिस से झड़प, माहौल गर्माया।

हल्द्वानी में निकाली गयी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की शव यात्रा, पुलिस से झड़प, माहौल गर्माया।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
July 24, 2026
2 Min Read
Share

हल्द्वानी में निकाली गयी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की शव यात्रा, पुलिस से झड़प, माहौल गर्माया।

हल्द्वानी में दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को हल्द्वानी में NSUI और विभिन्न संगठनों द्वारा प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर जोरदार प्रदर्शन । बड़ी संख्या में छात्र एमबीपीजी कॉलेज परिसर से एकत्र हुए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रतीकात्मक अर्थी लेकर विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

जुलूस जैसे ही तिकोनिया चौराहे के पास पहुंचा, वहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और तनावपूर्ण स्थिति बन गई। आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान छात्रों से प्रतीकात्मक अर्थी छीन ली, जिसके बाद छात्र और अधिक आक्रोशित हो गए।

- Advertisement -

 

इसके बाद प्रदर्शनकारी डीएम कार्यालय पहुंचे और वहां भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन को देखते हुए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। छात्रों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार से छात्रों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने की मांग की। वहीं, पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रहा और स्थिति को नियंत्रण में रखने का प्रयास करता रहा।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सल्ट में शिक्षिका पर बच्चों से दुर्व्यवहार का आरोप, उपजिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया।
Next Article भतरौंजखान में डिजिटल अरेस्ट कर ठग लिए 8 लाख 80 हजार रुपये, पुलिस ने ठग को हरियाणा से किया गिरफ्तार।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हल्द्वानी के दो दिवसीय दौरे में नितिन नवीन ने सभी वर्गों को साधने के किये प्रयास,संगठन कसा, युवा और पूर्व सैनिकों से संवाद।
  • भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर रानीखेत में निकली प्रभात फेरी, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुति।
  • गनियाद्योली-सिंगोली मार्ग पर खतरा, टूटे कॉजवे और सुरक्षा दीवारें, डीएम से कार्रवाई की मांग।
  • भाजपा में अंदरूनी खींचतान! मंत्री टम्टा के पहुंचने से पहले ही ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा ने कर दिया मूर्ती का उद्घाटन।
  • विज्ञान पुरोधा पुरस्कार से सम्मानित हुए रा० इ० का०मजखाली के प्रधानाचार्य दिनेश चन्द्र टम्टा

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

सल्ट विधायक महेश जीना फिर विवादों में घिरे, पोस्टमैन को बना दिया भाजपा का सदस्य, बाद में पोस्ट डिलीट की।

कुमाऊँ न्यूज़

अगले 24 घंटे भरी बारिश का अलर्ट हुआ जारी, नैनीताल और अल्मोड़ा जिले में स्कूलों में रहेगा अवकाश , देखें आदेश।

कुमाऊँ न्यूज़

खाई में वाहन गिरने से कैंट बोर्ड रानीखेत में कार्यरत निधि आर्य और उनके पति योगेश की मौत।

कुमाऊँ न्यूज़

क्लच ने काम करना बंद किया तो कार से उतरे तीन वाहन सवार, कुछ ही पलों में कार बन गयी आग का गोला।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account