Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > भतरौंजखान में डिजिटल अरेस्ट कर ठग लिए 8 लाख 80 हजार रुपये, पुलिस ने ठग को हरियाणा से किया गिरफ्तार।

भतरौंजखान में डिजिटल अरेस्ट कर ठग लिए 8 लाख 80 हजार रुपये, पुलिस ने ठग को हरियाणा से किया गिरफ्तार।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
July 24, 2026
3 Min Read
Share

भतरौंजखान में डिजिटल अरेस्ट कर ठग लिए 8 लाख 80 हजार रुपये, पुलिस ने ठग को हरियाणा से किया गिरफ्तार।

भतरौंजखान पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर एक व्यक्ति से 8 लाख 80 हजार रुपये की ठगी का खुलासा किया है। पुलिस द्वारा इस मामले में रंजोत सिंह पुत्र दर्शन सिंह, निवासी जिला सिरसा (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है। थाना भतरौजखान क्षेत्र के ग्राम धारड़ निवासी जीवन सिंह रावत ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ साइबर ठगी की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि आरोपियों ने स्वयं को पुलिस और जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर उन्हें आतंकवाद संबंधी फर्जी मामले में फंसाने का डर दिखाया और “डिजिटल हाउस अरेस्ट” में रखकर करीब 8 लाख 80 हजार रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में थाना भतरौजखान में मु0अ0सं0 08/2026 धारा 318(4), 319(2), 308(6) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके ने जांच टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। लगातार की गई तकनीकी जांच, साक्ष्य संकलन और सर्विलांस की मदद से आरोपित रंजोत सिंह पुत्र दर्शन सिंह, निवासी ग्राम जगमलवाली, थाना कालांवाली/सिरसा, जिला सिरसा (हरियाणा) को 22 जुलाई 2026 को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।

- Advertisement -

पुलिस जांच में सामने आया कि 10 मार्च 2026 को पीड़ित को व्हाट्सएप पर संदेश मिला, जिसके बाद एक व्यक्ति ने खुद को ATS Department Pune का इंस्पेक्टर सुमित मिश्रा बताकर फर्जी आतंकवाद केस में नाम होने की बात कही। इसके बाद फर्जी दस्तावेज और कोर्ट आदेश भेजकर गिरफ्तारी की धमकी दी गई।

आरोपियों ने वीडियो कॉल के माध्यम से पीड़ित को किसी से बात न करने, हर घंटे रिपोर्ट करने और मोबाइल सर्विलांस पर होने की बात कहकर मानसिक रूप से भयभीत किया। इसी दौरान पीड़ित से Google Pay पर खाता खुलवाया गया, ई-मेल लॉगिन कराई गई और SBI व Union Bank के खातों/कार्डों को सक्रिय कराया गया। इसके बाद 18 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 के बीच 9 अलग-अलग ट्रांजैक्शनों में कुल 8 लाख 80 हजार रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करा लिए गए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article हल्द्वानी में निकाली गयी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की शव यात्रा, पुलिस से झड़प, माहौल गर्माया।
Next Article धर्मेंद्र प्रधान से निबटे तो अब युवाओं के निशाने पर आये बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, बेरोजगार संघ ने 24 घंटे में माफ़ी मांगने का अल्टीमेटम दिया।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हल्द्वानी के दो दिवसीय दौरे में नितिन नवीन ने सभी वर्गों को साधने के किये प्रयास,संगठन कसा, युवा और पूर्व सैनिकों से संवाद।
  • भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर रानीखेत में निकली प्रभात फेरी, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुति।
  • गनियाद्योली-सिंगोली मार्ग पर खतरा, टूटे कॉजवे और सुरक्षा दीवारें, डीएम से कार्रवाई की मांग।
  • भाजपा में अंदरूनी खींचतान! मंत्री टम्टा के पहुंचने से पहले ही ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा ने कर दिया मूर्ती का उद्घाटन।
  • विज्ञान पुरोधा पुरस्कार से सम्मानित हुए रा० इ० का०मजखाली के प्रधानाचार्य दिनेश चन्द्र टम्टा

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

जनकवि गिरीश चंद्र तिवारी ‘गिर्दा’ की जीवनी पर आधारित दीपा तिवारी की पुस्तक ‘बोल व्यापारी तब क्या होगा’ का विमोचन हुआ।

कुमाऊँ न्यूज़

सल्ट के डभरा सौराल में बाघ के हमले का विरोध पड़ा महंगा, हाईवे चक्काजाम करने पर नौ पर मुकदमा।

कुमाऊँ न्यूज़

नाबालिग के हाथों में स्कूटी देना पड़ा वाहन स्वामी को भारी, वाहन सीज 40 हजार का कटा चालान

कुमाऊँ न्यूज़

पटवारी का ऑडियो हुआ वायरल 25 से 50 हजार तक मांग रहा था रिश्वत, ऑडियो हुआ वायरल तो जिलाधिकारी ने किया बर्खास्त।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account