Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > दुःखद : वाहन दुर्घटना में घायल वृद्ध को रानीखेत अस्पताल में इलाज तो दूर स्ट्रेचर तक नहीं मिला, कार के अंदर ही डॉक्टर ने मरीज को मृत घोषित किया , मजखाली के 65 वर्षीय पूरन सिंह अधिकारी ने गवाई अपनी जान।

दुःखद : वाहन दुर्घटना में घायल वृद्ध को रानीखेत अस्पताल में इलाज तो दूर स्ट्रेचर तक नहीं मिला, कार के अंदर ही डॉक्टर ने मरीज को मृत घोषित किया , मजखाली के 65 वर्षीय पूरन सिंह अधिकारी ने गवाई अपनी जान।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
August 31, 2026
4 Min Read
Share

दुःखद : वाहन दुर्घटना में घायल वृद्ध को रानीखेत अस्पताल में इलाज तो दूर स्ट्रेचर तक नहीं मिला, कार के अंदर ही डॉक्टर ने मरीज को मृत घोषित किया , मजखाली के 65 वर्षीय पूरन सिंह अधिकारी ने गवाई अपनी जान।

मजखाली में एक बाइक से टक्कर लगने के बाद 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी। उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में जब अस्पताल पहुंचाया गया तो रानीखेत अस्पताल में एक बार फिर लापरवाही उजागर हुई है, घायल वृद्ध को कार से हॉस्पिटल के अंदर तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हुआ। बाद में डॉक्टर ने कार में ही मरीज की जांच की और उन्हें मृत घोषित दिया कर दिया। संयुक्त मजिस्ट्रेट जब हॉस्पिटल पहुंची तो वहां CCTV कैमरे भी काम करते नहीं मिले।

घटना मजखाली की है , यहाँ आज 31 अगस्त की दोपहर एक नामकरण संस्कार से वापस लौटते समय 65 वर्षीय पूरन सिंह अधिकारी पुत्र खीम सिंह अधिकारी को स्टेट बैंक के सामने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनके गुप्तांगो और सर पर गंभीर चोट लगी। लहूलुहान हालत में उन्हें रानीखेत अस्पताल लाया गया। लेकिन यहाँ उन्हें इलाज तो दूर की बात हॉस्पिटल के अंदर ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हुआ।

- Advertisement -

काफी देर तक स्ट्रेचर की ढून्ढ खोज के बाद भी जब स्ट्रेचर नहीं मिला तो उपस्थित डॉक्टर ने कार के अंदर ही उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लगभग आधे घंटे के बाद मिले स्ट्रेचर से उन्हें औपचारिक जांच के लिए हॉस्पिटल के अंदर ले जाया गया। जहाँ कुछ अन्य जांच करने के बाद डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

इस पूरे घटनाक्रम से उनके परिजनों और अन्य लोगों में अस्पताल की व्यवस्थाओ को लेकर काफी आक्रोश भर गया। घटना की सूचना मिलने पर मामला बढ़ता देख संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत और कोतवाल रानीखेत भी अस्पताल पहुंचे। यहाँ स्ट्रेचर ना मिलने के आरोपों की जांच के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट ने जब अस्पताल के गेट पर लगे CCTV चेक किया तो CCTV भी काम नहीं कर रहे थे। जिससे आरोप की जांच नहीं हो पायी। इस पर संयुक्त मजिस्ट्रेट ने भी अस्पताल प्रशासन पर नाराजगी जताई। वही परिजनों का कहना था की CCTV फुटेज मिल जाती तो उनके आरोप सही सिद्ध हो जाते।

वही दूसरी तरफ परिजन और अन्य लोग टक्कर मारने वाले बाइक सवार की गिरफ़्तारी के लिए कोतवाली में डटे रहे। कोतवाली में काफी देर हंगामे का माहौल रहा। जिसके बाद पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस मामले में आरोपी बाइक सवार के विरुद्ध कार्यवाई शुरू कर दी है। मजखाली में भी इस घटना के बाद आक्रोश देखा गया, लोगों ने प्रशसन से तेज रफ़्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है ताकि इस प्रकार की घटनाओ पर लगाम लगायी जा सके।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत की सड़कों पर गड्ढे और कीचड़ से बढ़ी लोगों की परेशानी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दुःखद : वाहन दुर्घटना में घायल वृद्ध को रानीखेत अस्पताल में इलाज तो दूर स्ट्रेचर तक नहीं मिला, कार के अंदर ही डॉक्टर ने मरीज को मृत घोषित किया , मजखाली के 65 वर्षीय पूरन सिंह अधिकारी ने गवाई अपनी जान।
  • रानीखेत की सड़कों पर गड्ढे और कीचड़ से बढ़ी लोगों की परेशानी
  • शुद्धिकरण प्रकरण के दोषियों के विरुद्ध तहरीर देकर कांग्रेस ने की FIR दर्ज करने की मांग, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका की भी जांच की मांग।
  • शुद्धिकरण विवाद में राहुल गांधी पर एफआईआर, अमित कुमार की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा, कांग्रेस आज पूरे प्रदेश के थानों में देगी तहरीर।
  • मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट : जिला अल्मोड़ा समेत अन्य चार जिलों बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

ईद – ए – मिलाद पर मुस्लिम समुदाय ने रानीखेत में निकाला सद्भावना मार्च, अस्पताल में फल वितरण भी किया।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत महाविद्यालय चुनाव में अध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष और सचिव पद पर होगी आमने सामने की टक्कर, अन्य चार पदों पर निर्विरोध चुना जान तय। प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी हुई।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में तहसील दिवस पर जिलाधिकारी के समक्ष आई 51 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण।

रानीखेत न्यूज़

योग दिवस पर रानीखेत के ऐरोड में हुआ कार्यक्रम, एसएसबी के से०नि० सहायक सेनानायक दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि, 70+ वर्षीय योगा मैडम गांव में नियमित रूप से करवाती हैं योगाभ्यास।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account