Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > रक्षाबंधन पर आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के बच्चों ने अधिकारियों और जवानों को दी अपने हाथों से बनी राखियां।

रक्षाबंधन पर आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के बच्चों ने अधिकारियों और जवानों को दी अपने हाथों से बनी राखियां।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी August 9, 2025 2 Min Read
Share

रक्षाबंधन पर आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के बच्चों ने अधिकारियों और जवानों को दी अपने हाथों से बनी राखियां।

रानीखेत – रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत के छात्र-छात्राओं ने देश की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहने वाले आर्मी और पुलिस के अधिकारियों और जवानों के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को अनूठे अंदाज़ में व्यक्त किया। बच्चों ने स्वयं अपने हाथों से सुंदर-सुंदर राखियां तैयार कीं और उनकी की कलाई पर बांधकर उनकी लंबी उम्र और कुशल-क्षेम की कामना की।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में छोटे-बड़े सभी बच्चों का उत्साह देखने लायक था। उन्होंने देश की सेवा में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया ।

विद्यालय के प्राचार्य कमलेश जोशी ने कहा, “हमारे बच्चे इन वीर जवानों को सिर्फ सुरक्षा के प्रतीक के रूप में नहीं, बल्कि अपने बड़े भाइयों के रूप में देखते हैं। इस परंपरा से उनमें देशभक्ति, भाईचारे और कृतज्ञता की भावना गहराती है।”

- Advertisement -

इन राखियों का निर्माण बच्चों ने विद्यालय के शिक्षक बृजेश जोशी तथा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं के निर्देशन में किया। इस दौरान बच्चों को न केवल कला और शिल्प की बारीकियां सिखाई गईं, बल्कि इस अवसर के महत्व और सांस्कृतिक मूल्यों से भी अवगत कराया गया।

आर्मी और पुलिस जवानों ने भी बच्चों के इस स्नेह से अभिभूत होकर उन्हें आशीर्वाद दिया और कहा कि यह राखियां उनके लिए किसी भी सम्मान पदक से कम नहीं हैं। उन्होंने वादा किया कि वे देश की रक्षा के साथ-साथ इन बच्चों के सपनों की सुरक्षा के लिए भी हमेशा तत्पर रहेंगे।

- Advertisement -
TAGGED: rakhi in army school, raksha bandhan, Ranikhet News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article हल्द्वानी के अमित हत्याकांड का हुआ खुलासा, बरामद हुआ कटा हुआ सर और हाथ, घिनौनी करतूत को अंजाम देने के लिए किया था अपहरण।
Next Article आयुर्वेद विभाग ने रानीखेत में बांटी सीड राखी – प्रकृति को संवारने हेतु अनुपम पहल, त्यौहार के बाद मिटटी में दबाकर उगेंगे नए पौधे।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

विधायक नैनवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ देखा बजट का प्रसारण, बजट पर चर्चा कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत न्यूज़ की खबर का हुआ बड़ा असर, 25 साल बाद एक ही दिन में मिल गया बिजली कनेक्शन, जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने लिया खबर का संज्ञान।

रानीखेत न्यूज़

गरीब दलित विधवा महिला को 25 साल में भी बिजली नहीं दे सकी सरकार, मंत्री रेखा आर्य की विधानसभा में दलित महिला की नहीं हो रही सुनवाई।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में में इस बार भी फागोत्सव भव्य रूप में मनाया जाएगा, बाजार में निकलेगी शोभा यात्रा, स्वांग प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?