
द्वाराहाट से रामनगर जा रही बस भिकियासैण के पास हुई दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत 13 घायल, कई की हालत गंभीर।
द्वाराहाट से रामनगर जा रही बस के भिकियासैण के आगे सिनाड – विनायक मार्ग पर सिलापानी नामक स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 लोगों की मृत्यु जो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में 4 पुरुष एवं 3 महिलाएं शामिल हैं। वही लगभग 13 लोग घायल बताये जा रहे हैं। इसमें कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है की अचानक नियंत्रण बिगड़ने से बस सड़क से फिसलकर सैकड़ों फीट नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा राहत टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को भिकियासैण अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

VIDEO :
घायलों की सूची : घायल 12 व्यक्ति जिसमें 10 पुरुष 02 महिला हैं :-
01-नन्दा बल्लभ पुत्र सदानन्द उम्र 50 वर्ष निवासी नौबाडा
02-राकेश कुमार पुत्र महावीर प्रसाद उम्र 55 वर्ष निवासी जीआईसी द्वाराहाट
03-नन्दी देवी पत्नी देवेन्द्र सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी नौबाडा
04-हन्सी सती पत्नी रमेश चन्द्र उम्र 36 वर्ष निवासी सिंगोली
05-मोहित सती उम्र 16 वर्ष निवासी नौघर
06-बुद्धीबल्लभ भगत उम्र 58 वर्ष निवासी अमोली
07-हरीश चन्द्र उम्र 62 वर्ष निवासी पाली
08-भूपेन्द्र सिंह अधिकारी उम्र 64 वर्ष निवासी जमोली
09-जितेन्द्र रेखाडी उम्र 37 वर्ष निवासी विनायक
10-नवीन चन्द्र पुत्र दुर्गादत्त तिवाडी उम्र 55 वर्ष ड्राईवर
11-हिमाशुं पालीवाल पुत्र महेश चन्द्र पालीवाल उम्र 17 वर्ष
12-प्रकाश चन्द्र पुत्र रामदत्त उम्र 43 वर्ष निवासी चचरौटी स्यालदे
इसमें दो गंभीर घायलों नंदा देवी एवं राकेश कुमार को 108 एम्बुलेंस सेवा से रामनगर रेफेर किया गया है,
मृतकों की सूची : 07 मृतकों में 04 पुरुष 03 महिला
01-गोविन्द बल्लभ पुत्र कुलमणी मठपाल उम्र 80 वर्ष निवासी जमोली
02- पार्वती देवी पत्नी गोविन्द बल्लभ उम्र 75 वर्ष निवासी जमोली
03 सूबेदार नन्दन सिंह पुत्र भूपाल सिंह अधिकारी उम्र 65 निवासी जमोली
04- तारा देवी पत्नी महेश चन्द्र उम्र 50 वर्ष निवासी बाली पटवारी क्षेत्र
05- गणेश पुत्र भीमबहादुर उम्र 25 वर्ष
06- उमेश पुत्र नामालुम उम्र 25 वर्ष
07- गोविदीं देवी पत्नी हरी सिंह निवासी उम्र 58 वर्ष निवासी घुघुती तहसील द्वाराहाट

