
हरियाणा के डाकिए विवादों में : “लड़की हूँ तुझे फंसा दूँगी” कहने वाली हरियाणा की लड़की पोस्टमैन के पास कट्टे में मिली डाक के बण्डल।
पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के जारा-जिबली में स्थानीय पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों पर डाक वितरण में लापरवाही और अपशब्द कहने के आरोप लगे हैं। वायरल हुए एक वीडियो में दो बाहरी राज्य के (हरियाणा के) डाक कर्मचारियों की तैनाती और उनके रवैये को लेकर ग्रामीणों में तीखी नाराजगी देखी जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पोस्ट ऑफिस में कई महीनों से बैंक और सरकारी सूचनाओं से जुड़े दस्तावेजों सहित दर्जनों आधार कार्ड पड़े हैं, लेकिन डाकिए इन्हें गांवों में बांटने नहीं जा रहे। जब एक युवक ने शिकायत करने और डाक वितरण की मांग करने पोस्ट ऑफिस पहुंचा, तब वहां मौजूद महिला कर्मचारी और पुरुष कर्मचारी उसके साथ उलझ पड़े। वायरल वीडियो में महिला डाकिए युवक को धमकाते हुए कहती सुनाई देती है, “लड़की हूं, तेरे को फंसा दूंगी।” इस घटना के बाद ग्रामीणों ने कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पोस्ट ऑफिस इंस्पेक्टर द्वारा खोजी गई जांच में भी पोस्टमैन के कमरे से एक कट्टे में भरी कई डाक सामग्री मिली, जिनमें अधिकांश आधार कार्ड थे। निरीक्षकों ने इस बात की पुष्टि की कि कई सामग्री बांटी नहीं गई और वितरित न करने में स्पष्ट आनाकानी दिखाई दे रही थी।
यह पहला मामला नहीं है जिसमें उत्तराखंड में तैनात हरियाणा के डाक कर्मचारियों पर विवाद सामने आया हो। इससे पहले बागेश्वर में भी एक मामले में हरियाणा का डाकिया स्थानीय लड़की से अभद्रता करने का आरोप लगा था। ग्रामीणों ने पूछा है कि क्या कारण है कि विभाग ऐसे बाहरी कर्मचारियों को पहाड़ी क्षेत्रों में तैनात करता है, जिन्हें यहां की भौगोलिक परिस्थितियों और जीवनशैली का ठीक से ज्ञान नहीं है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और डाक विभाग से जल्द विस्तृत जांच कराने तथा आरोप साबित होने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अधिकारी अभी तक इस मामले पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं कर पाए हैं; जांच जारी है।
VIDEO :
